Nitish Kumar: जदयू प्रमुख का पद भी छोड़ेंगे CM नीतीश कुमार? ऐन वक्त पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है तब से जदयू खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में ही रहें। इस सब के बीच आज अचानक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई।
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जदयू की ओर से बताया गया है कि 22 मार्च को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा। इसके बाद 24 मार्च तक नामांकन वापस लिए जाने का दिन है। अगर एक से ज्यादा नामांकन हुआ तो 27 मार्च चुनाव होगा। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। राज्यसभा सदस्य रहते हुए वह पार्टी की बागडोर अपने ही हाथ में रखेंगे।
सीएम ने कहा- मैं अब भी सक्रिय रहूंगा
दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव दिसंबर 2025 में ही होना था। लेकिन, विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने इस माह में राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी। ऐसे में कयास लगने लगे कि सीएम नीतीश कुमार अब बिहार और पार्टी की बागडोर संभालना नहीं चाहते हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा था कि आपलोग चिंता नहीं करें। उन्होंने कहा कि मैं अब भी सक्रिय रहूंगा। मैं आगे भी आप सभी का मार्गदर्शन करता रहूंगा।
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, महागठबंधन के चार MLA नहीं पहुंचे
संजय झा और विजय चौधरी ने क्या कहा था?
इधर, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी स्पष्ट कह चुके हैं कि सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की इच्छा हुई। इसलिए वह जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री का फैसला है। 2025 से 30 बिहार में नीतीश कुमार ही रहेंगे। उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। पार्टी भी उनकी छाया में ही काम करेगी। जदयू सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहेंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.