सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajya sabha election 2026 result nitin nabin nitish kumar upendra kushwaha shivesh ram ramnath thakur election

Rajya Sabha Election 2026: बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत; एक पर ही थी लड़ाई, वह महागठबंधन ने ऐसे गंवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 16 Mar 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है। पांच सीटों पर सोमवार को वोट पड़े। शाम में परिणाम की घोषणा से पहले ही एनडीए की जीत हो गई। कैसे महागठबंधन ने यह लड़ाई गंवाई?

rajya sabha election 2026 result nitin nabin nitish kumar upendra kushwaha shivesh ram ramnath thakur election
बिहार - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जीत गए हैं। चार सीटों पर जीत तो पहले से ही तय थी। लेकिन, पांचवीं सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह से एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम का मुकाबला हुआ। एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट किया। लेकिन, महागठबंधन की ओर से चार विधायक (कांग्रेस के तीन और राजद के एक) विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे। मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गई। एनडीए के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। 

Trending Videos


जीतने वाले उम्मीदवारों में कौन कौन हैं?

  • नीतीश कुमार-जदयू
  • रामनाथ ठाकुर-जदयू
  • नितिन नवीन-भाजपा
  • शिवेश कुमार-भाजपा
  • उपेंद्र कुशवाहा-रालोमो

जानिए कहां हो गया खेला?
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 202 विधायकों के बल पर अपने पांच उम्मीवार को चुनावी मैदान में उतारा था। इसमें से चार सीट पर तो जीत पहले से तय थी। लेकिन, पांचवीं सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया। इस कारण पांचवीं सीट पर एनडीए बनाम महागठबंधन मुकाबला हो गया। दोनों गठबंधन ने अपने अपने विधायकों को एकजुट करना शुरू किया। पहले तेजस्वी यादव ने विधायकों को एकजुट किया। तेजस्वी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। बसपा के एकमात्र विधायक सतीश यादव ने महागठबंधन को समर्थन दिया। 15 मार्च को तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों को पटना के होटल में ठहरने को कहा। चार विधायकों को छोड़ सभी होटल में आए। 16 मार्च को कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने मतदान प्रक्रिया में भाग ही नहीं लिया। महागठबंधन को पांचवी सीट पर जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। AIMIM और बसपा के दम पर तो महागठबंधन ने जीत का दावा कर दिया था लेकिन अंत में चार विधायकों ने खेला कर दिया। यह लोग मतदान के लिए ही नहीं पहुंचे। इस कारण महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


हार के बाद राजद विधायक ने क्या कहा?
महागठबंधन की ओर से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि अब तो पूरा देश जान गया कि कौन धनबल का प्रयोग करता है? भाजपा ने धनबल का प्रयोग किया है। यह छल किया गया है। यह जनता का अपमान है। महागठबंधन के चार विधायकों के नहीं पहुंचने पर कुमार सर्वजीत ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वालों विधायकों ने जनता के साथ धोखा दिया है। उनके ऊपर जिंदगी भर एक्स एमएलए का टैग लग जाएगा।



जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि पूरे बिहार में एक बड़ा मैसेज फिर से गया है। एनडीए की प्रचंड जीत है। हमारे पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत है। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बदला है। आपदा के वक्त भी उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया। उनके पास काफी अनुभव है। विपक्ष के आरोपों पर संजय झा ने कहा कि आज अगर हमलोग 41 वोटों का ही बंटवारा करते थे तो भी शिवेश कुमार को 38 वोट और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलता। विपक्ष के सारे आरोप बेबुनियाद है। सबकुछ पारदर्शी तरीके से हुआ है। जनता के सामने सारी बातें हैं। संजय झा ने कहा कि महागठबंधन को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं थी इसलिए सभी को होटल में रखा गया। कांग्रेस की कोई लीडरशीप नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed