{"_id":"69b97ce197f3ae67e60768cb","slug":"state-election-commission-instruction-preparing-voter-list-for-municipal-elections-patna-bihar-news-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में फिर चुनाव की तैयारी शुरू; राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में फिर चुनाव की तैयारी शुरू; राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने के दिए निर्देश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव के बाद फिर से बिहार में चुनावी माहौल बनने जा रहा है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कमर कस लिया है। आयोग ने 24 जिलों की पूरी सूची जारी कर दी है।
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला वोटर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विधान सभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर से बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के कई नगर निकायों में आम चुनाव और उप-चुनाव कराने जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अब तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी संबंधित जिलाधिकारियों को मतदाता सूची अपडेट करने का सख्त निर्देश जारी किया है।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News : कोसी-सीमांचल के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 22 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए किन-किन जिलों में होंगे चुनाव
भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा, गया, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, प. चंपारण, पूर्णिया, रोहतास और वैशाली सहित 19 जिलों में उप-निर्वाचन होंगे। वहीं राजधानी पटना सहित औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और सारण जिले में आम एवं उप-निर्वाचन होंगे, जबकि सिवान जिले में केवल आम निर्वाचन कराए जाएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election: '15 करोड़ देकर विधायकों को खरीदा गया', राजद ने इतना बड़ा आरोप लगाया, NDA ने क्या कहा?
वेबसाईट और टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
मतदाता की सुविधा के लिए ऑनलाईन सुविधा की भी व्यवस्था की गई हैं। यानी कोई भी मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग के वेबसाईट www.sec.bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचन/मतदाता सूची संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता या अभ्यर्थी आयोग के द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 जारी किया है, जिस पर पर कॉल करके निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।