{"_id":"689738d60835abd1020630aa","slug":"bihar-india-opens-asian-rugby-u-20-sevens-championship-with-victory-malaysia-holds-kazakhstan-in-draw-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एशियन रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में पहले दिन भारत की जीत, मलेशिया ने कजाकिस्तान को ड्रॉ पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एशियन रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में पहले दिन भारत की जीत, मलेशिया ने कजाकिस्तान को ड्रॉ पर रोका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार
एशियन रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में पहले दिन भारतीय टीम ने जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया। मलेशिया और कजाकिस्तान के बीच मैच ड्रॉ हो गया।
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजगीर की धरती पर शुरू हुई एशियन रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप के पहले ही दिन रोमांच अपने चरम पर रहा। पुरुषों के शुरुआती चार मुकाबलों में उलटफेर, कड़ी टक्कर और शानदार खेल ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा। जहां उज्बेकिस्तान ने मजबूत मानी जा रही चीन की टीम को मात दी, वहीं मलेशिया ने अपने से कहीं अधिक ताकतवर कजाकिस्तान को बराबरी पर रोककर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। मेजबान भारत ने भी जीत के साथ अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
Trending Videos
उज्बेकिस्तान का दमदार खेल
टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला चीन और उज्बेकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें उज्बेकिस्तान ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। जर्सी नंबर 11, अबदुरासुलोव ने बेहतरीन मूव बनाते हुए ऐसा ट्राई किया कि चीनी डिफेंस देखते रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंटेटरों ने इस दौरान सेवेन्स रग्बी के नए नियम पर भी प्रकाश डाला- अगर कोई खिलाड़ी ट्राई-लाइन के पीछे बनी दो पीली लाइनों के अंदर ट्राई करता है, तो टीम को सीधे सात अंक मिलते हैं और कन्वर्जन किक की आवश्यकता नहीं होती। उज्बेकिस्तान ने इसी नियम का फायदा उठाते हुए बढ़त बनाई। पहले हॉफ के अंत में स्कोर 12-7 था लेकिन उज्बेकिस्तान ने बढ़त कायम रखते हुए 19-12 से शानदार जीत दर्ज की।
ये भी पढ़ें: Bihar News: रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत, दुर्गावती नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव
दिन का चौथा और सबसे रोमांचक मुकाबला मलेशिया और कजाकिस्तान के बीच हुआ। शारीरिक रूप से मजबूत और लंबे-चौड़े कजाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिताब का दावेदार माना जा रहा था लेकिन मलेशिया ने अपनी गति और रणनीति से उन्हें चौंका दिया।
मलेशिया ने शुरुआती ट्राई के साथ 12-0 की बढ़त बना ली। उनके तेज पास और सटीक टाइमिंग ने कजाकिस्तान की डिफेंस को तोड़ दिया। कमेंटेटर ने कहा- अगर आपने पहला ट्राई मिस किया हो, तो दूसरा देख लीजिए- मलेशिया का खेल शानदार है। हालांकि कजाकिस्तान ने वापसी करते हुए स्कोर 17-17 कर दिया लेकिन यह ड्रॉ मलेशिया के लिए किसी जीत से कम नहीं था। उन्होंने साबित किया कि रग्बी केवल ताकत का नहीं, बल्कि गति और दिमाग का भी खेल है।
अन्य मुकाबलों में श्रीलंका ने हांगकांग चीन को 24-19 से हराया, जबकि मेजबान भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 24-17 से मात देकर अपने अभियान की जीत से शुरुआत की। पहले दिन के खेल ने साफ कर दिया है कि यह टूर्नामेंट अप्रत्याशित नतीजों और रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहेगा।

कमेंट
कमेंट X