सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar New CM: Rohini Acharya attacks Samrat Chaudhary, BJP, Lalu Prasad, RJD

Rohini Acharya on BJP: 'बिहार बीजेपी की बंजर बगिया...', लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर एक-एक कर कसे कई तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 14 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्हें घूमंतु तक कह दिया। रोहिणी ने और भी कई बातें कहीं, आइये जानते हैं...
 

Bihar New CM: Rohini Acharya attacks Samrat Chaudhary, BJP, Lalu Prasad, RJD
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिहार को मुख्यमंत्री देने जा रही है। एनडीए और भाजपा के विधायकों ने सम्राट चौधरी को विधान मंडल दल का नेता चुन लिया है। पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार आए शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी ने नाम की घोषणा मुख्यमंत्री के तौर पर की तो विपक्ष ने जमकर हमला बोला। पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा। इसके बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने कई सवाल उठाए और सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री बनाने के लिए भाजपा को एक घूमंतु ही मिला क्या?

Trending Videos


रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि अपनी स्थापना के 46 वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में भाजपा के पास नेतृत्व की कमी रही। को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। आरोप है कि भाजपा न तो अपने दम पर सरकार बना सकी है, न ही किसी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर पाई है और न ही व्यापक जनस्वीकार्यता वाला कोई बड़ा नेता तैयार कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू...

भाजपा का खेमा पूरी तरह खाली है
रोहिणी ने कहा कि बिहार में भाजपा की राजनीतिक स्थिति ऐसी हो गई है कि जब वह नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने में सफल हुई, तब भी उसे ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद के लिए चुनना पड़ा, जिसका संबंध न तो पार्टी की पारंपरिक पृष्ठभूमि से बताया जा रहा है और न ही राज्य इकाई के लंबे समय से विकसित नेतृत्व से। रोहिणी ने कहा कि सम्राट चौधरी मूलतः न तो नागपुरिया नर्सरी से है और ना ही बिहार भाजपा की बंजर बगिया से हैं। घाट-घाट घूम कर आए एक घूमंतु को मुख्यमंत्री बनाने की मजबूरी से ही साफ़ है कि अंदर से भाजपा का खेमा बिहार में पूरी तरह से खोखला-खाली और खानाबदोशों के भरोसे है। 
Bihar New CM Live: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, NDA के विधायक दल ने चुना नेता; जानिए किसने क्या कहा?

भाजपा पर रोहिणी ने कसा तंज
रोहिणी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की मजबूरी का आलम तो कुछ ऐसा है कि उसे एक ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री चुनना पड़ा, जिनके पिता ने तो पीएम मोदी के खिलाफ को ही मोर्चा खोल दिया था। आज भाजपा ने बिहार का मुख्यमंत्री चुना है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी धमकी से भाजपा डर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed