Bihar New CM: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट, जदयू से विजय चौधरी-बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो चुकी है। 20 साल तक सीएम रहे नीतीश कुमार ने अपना आशीर्वाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी को दे दिया। उनके साथ जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले चुके हैं। आइये जानते हैं पूरी बात...
विस्तार
बिहार में भारतीय जनता पार्टी पहली बार अपना मुख्यमंत्री दे चुकी। राष्ट्रीय जनता दल से होकर जनता दल यूनाइटेड के रास्ते 2017 में भाजपा में आए पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी को बिहार का 24वां मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा फिर एनडीए की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट के नाम पर मुहर लगी। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें मखाना की माला पहनाकर अपनी विरासत सौंपी। आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को भी शपथ दिलाई गई। दोनों जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह, पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए से सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
Nitish Kumar: कब से अब तक बिहार के CM रहे नीतीश कुमार? पहली बार महज सात दिन के लिए कुर्सी पर बैठे थे
जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम
2020 में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी तो भाजपा ने दो डिप्टी सीएम दिए। इसमें रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद को मौका मिला। इसके बाद दो बार फिर एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। इन दोनों बार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया। अब चूंकि भाजपा बड़े भाई की भूमिका है, तो जदयू से दो डिप्टी सीएम होंगे। पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनेंगे। लेकिन, वह नहीं माने। इसलिए जदयू ने भूमिहार जाति से आने वाले विजय चौधरी और यादव जाति से आने वाले बिजेंद्र यादव को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया। दोनों नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाने हैं।
Nitish Kumar : '2030 तक का इंतजाम कर जा रहा हूं'- CM पद से इस्तीफे के साथ नीतीश कुमार का संदेश
अब जानिए सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे जीवन में भाजपा ने मुझे सेवा के कई अवसर दिए हैं। मैं करीब 30 वर्षों से एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं, लेकिन पहले मेरे साथ कोई विचारधारा नहीं थी। मैं 2015 से भाजपा के लिए काम कर रहा हूं। तब से पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। 2025 में जब दोबारा NDA की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की विचारधारा देश को सर्वोपरि मानने और उसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाते रहेंगे और पार्टी को प्राथमिकता देंगे। नीतीश कुमार ने बहुत सी बातें सिखाई हैं। सरकार कैसे चलाई जाती है, बिहार में सुशासन कैसे स्थापित होता है और लोकतंत्र के लिए क्या अच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के संकल्प को साथ लेकर हम बिहार को समृद्ध बनाएंगे और देश को विकसित करने में अपना योगदान देंगे।
डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों नीतीश कुमार के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। भविष्य में भी नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी हमलोग काम करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही है। इसलिए कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद यादव ने हमलोग साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे।
जानिए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव के बारे में
79 वर्षीय बिजेंद्र यादव ने बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके इस पद पर पहुंचने के बाद सुपौल सहित पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मुरली गांव निवासी बिजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। वे जेपी आंदोलन से निकले नेता हैं और लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। पूरी खबर यहां पढ़े...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
