फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bihar Regiment salutes the bravehearts of Kargil soldiers pledge to serve the nation

Bihar News: कारगिल के रणबांकुरों को बिहार रेजीमेंट का सलाम, सैनिकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 07:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दानापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Jul 2026 07:04 PM IST
सार

दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया, दो मिनट का मौन रखा गया और सैनिकों ने राष्ट्रसेवा व शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Regiment salutes the bravehearts of Kargil soldiers pledge to serve the nation
शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में वीर स्मृति स्थल पर गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

समारोह में बिहार रेजीमेंट केंद्र के समादेष्टा ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा ने बिहार रेजीमेंट के कर्नल की ओर से वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर रणबांकुरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। इस युद्ध ने विश्व पटल पर भारतीय सेना की वीरता और पेशेवर क्षमता का लोहा मनवाया।

विज्ञापन


पढ़ें:  '27 साल सिर्फ भाषण और खोखले वादे', शहीद विशुनी राय के परिजनों का छलका दर्द, आज भी अधूरी हैं घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अमित गुंजन, सूबेदार मेजर नारायण प्रधान, सूबेदार संजय सिंह, नायब सूबेदार सुजीत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने वीर स्मृति स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान सेना के बैंड ने 'वंदे मातरम्' सहित रेजीमेंटल धुनों और देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। उपस्थित सैनिकों ने देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने तथा शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।

वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना जागृत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। बिहार रेजीमेंट केंद्र में आयोजित यह कार्यक्रम वीर सपूतों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेरणा का प्रतीक बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed