फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Two friends killed after being hit by an unidentified vehicle in Nalanda.

Bihar Accident: राजगीर-छबीलापुर मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से इंटर के दो छात्रों की मौत

Sun, 26 Jul 2026 04:58 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 04:58 PM IST
सार

नालंदा के राजगीर-छबीलापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गया के दो इंटरमीडिएट छात्र, मो. अरबाज और मो. समीर की मौत हो गई। दोनों खरीदारी कर घर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Nalanda news Two friends killed after being hit by an unidentified vehicle in Nalanda.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के राजगीर-छबीलापुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। छबीलापुर थाना क्षेत्र के नीमा गांव के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे और गया जिले के रहने वाले थे। वे राजगीर से खरीदारी कर अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन

इंटर के छात्र थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चौसंडी गांव निवासी मो. अकबर के 19 वर्षीय पुत्र मो. अरबाज और मो. शफीक के 18 वर्षीय पुत्र मो. समीर के रूप में हुई है। दोनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। रविवार को वे एक ही पल्सर बाइक से राजगीर बाजार घरेलू सामान की खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद घर लौटते समय नीमा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
पढे़ं: 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सूचना मिलते ही छबीलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
छबीलापुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही चौसंडी गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed