फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: bankipur Vidhan sabha elections: Prashant Kishore attacks NDA government, Jeevika Didi, BJP

Bihar News: अब नीतीश कुमार की 'दीदियों' पर क्यों भड़के प्रशांत किशोर? बोले- धरने पर बैठूंगा, अगर...

Sun, 26 Jul 2026 11:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

बांकीपुर उपचुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रत्याशी चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर ने भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
 

विज्ञापन
Bihar Election: bankipur Vidhan sabha elections: Prashant Kishore attacks NDA government, Jeevika Didi, BJP
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। पटना के आसपास के क्षेत्रों की जीविका दीदियों को चुनाव के काम में लगाया गया है। चुनाव में सरकारी कर्मचारी और जनता भाग लेते हैं। जीविका दीदी सरकारी कर्मचारी नहीं है। उन्हें चुनाव कार्य में लगाना सरासर गलत है। यदि अगले 24 घंटे के भीतर चुनावी प्रक्रिया से जीविका दीदियों को नहीं हटाया गया तो वह चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरे संगठन और बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार चुकी है। उन्होंने इसे जन सुराज की लोकतांत्रिक जीत बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कारण भाजपा के नेता अब गली-गली प्रचार करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज के कार्यकर्ता जिन होटलों में ठहरे हैं, वहां प्रशासन की ओर से छापेमारी की जा रही है और उनसे पूछा जा रहा है कि उनके ठहरने का खर्च कौन उठा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना जिला प्रशासन ने जीविका दीदियों को भाजपा के पक्ष में काम करने की जिम्मेदारी दी है और इस पूरे मामले की शिकायत वह चुनाव आयोग से करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी खर्च पर जीविका दीदियों को लाया जा रहा

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि सरकारी खर्च पर जीविका दीदियों को बसों से लाया जा रहा है और उन पर दबाव बनाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि भाजपा को वोट नहीं दिया तो राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे के भीतर चुनाव से सभी गैर-सरकारी लोगों को नहीं हटाया गया तो मैं चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप के बारे में क्या बोले प्रशांत किशोर 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव ने जन सुराज को समर्थन दिया और उसी रात उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा उन्होंने सीजेपी के लोगों का बिहार में स्वागत करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक उनके मित्र हैं और देश के जाने-माने शिक्षाविद हैं। प्रधानमंत्री के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जवाबदेही की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जनता जब एकजुट होकर खड़ी होती है तो सरकार को झुकना पड़ता है और तीन दिनों के भीतर इस्तीफा देना इसी का उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed