फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   After foreign returning Tejaswi Yadav statement on neet protest Tej Pratap Yadav bihar news

Bihar: विधानमंडल सत्र खत्म होते ही लौटे तेजस्वी यादव; तेज प्रताप यादव को लेकर किया बड़ा एलान

Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के खत्म होने के दूसरे दिन, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव विदेश से लौटकर पटना पहुंचे। कल गिरफ्तार तेज प्रताप यादव को लेकर उन्होंने बड़ा एलान भी कर दिया।

विज्ञापन
After foreign returning Tejaswi Yadav statement on neet protest Tej Pratap Yadav bihar news
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान मंडल का सत्र खत्म होते ही विदेश दौरे से पटना लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों का वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को महागठबंधन समेत विपक्ष के सभी दलों का समर्थन मिला था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में हजारों छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया और उन पर गलत धाराएं लगाई गईं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान यह सहमति बनी थी कि सभी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे, लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं किया तो करेंगे आंदोलन

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के कई नेताओं और विधायकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी गंभीर धाराओं में जेल भेजा गया, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 जुलाई तक छात्रों और अन्य गिरफ्तार लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर उन्हें रिहा नहीं किया गया तो महागठबंधन पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन करेगा।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी पर भी लगाया बड़ा आरोप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें न तो अपने चेहरे पर वोट मिला और न ही अपने काम के आधार पर। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है और छात्रों पर लाठीचार्ज व सख्त कार्रवाई कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की स्थिति तभी सुधरेगी जब मौजूदा सरकार बदलेगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार के पास छात्रों को रिहा करने और मुकदमे वापस लेने के लिए अंतिम समय है, अन्यथा पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed