फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: BJP State Vice President Haribhushan Thakur Bachaul receives death threat; Patna Police investigat

Bihar News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 26 Jul 2026 07:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 Jul 2026 07:28 PM IST
सार

Bihar Politics: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: BJP State Vice President Haribhushan Thakur Bachaul receives death threat; Patna Police investigat
भाजपा विधायक हरि भूषण बचौल। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिस्फी के पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उन्होंने पटना पाटलिपुत्र थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कहा है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द धमकी देने वालों की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन

 

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि 25 जुलाई को वह अपने आवास स्थित कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान रात करीब 8:46 बजे उनके मोबाइल नंबर 9771629033 और 9431086734 पर 9631486536 नंबर से कॉल आया। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

 

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अपनी शिकायत में कहा है कि यदि भविष्य में उक्त नंबर या किसी अन्य नंबर से दोबारा इस तरह की धमकी भरी कॉल आती है, तो उसकी गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल और संबंधित मोबाइल नंबर की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed