सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News JDU President Nitish Kumar came to meet CM Samrat Chaudhary, Vijay Chaudhary was with him

Bihar News: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे, विजय चौधरी थे साथ; क्या हुई बात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 18 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर सुर्खियों में हैं। आज वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे गए। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar News JDU President Nitish Kumar came to meet CM Samrat Chaudhary, Vijay Chaudhary was with him
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 5, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच 15 मिनट तक बातचीत हुई। मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उसमें नीतीश कुमार मुस्कुराते दिख रहे हैं। उन्होंने फिर से सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। सम्राट चौधरी ने भी दोनों हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया। 

Trending Videos

Bihar News JDU President Nitish Kumar came to meet CM Samrat Chaudhary, Vijay Chaudhary was with him
नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

'अच्छे से काम करते रहिए आपलोग'
बिहार में नई सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए। नीतीश कुमार ने तीनों नेताओं ने बधाई दी और कहा कि अच्छे से काम करते रहिए आपलोग। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज और आने वाले समय की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब बिहार की राजनीति में लगातार बदलाव और समीकरणों की चर्चा हो रही है।

सम्राट चौधरी के इस फैसले से नीतीश और विपक्ष दोनों खुश
नई सरकार बनने के बाद से शराबबंदी कानून खत्म होने की अटकलें चल रही थी। लोग मान रहे थे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शराबबंदी नीति की समीक्षा करेंगे। एनडीए के कई विधायक भी इसके पक्ष में थे। लेकिन, सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी कानून और सख्ती से लागू की जाएगी। सरकार इसे खत्म करने के बारे में नहीं सोच रही है। सम्राट चौधरी के इस फैसली से नीतीश कुमार खुश हैं। वहीं राजद ने भी सम्राट चौधरी के इस फैसले का समर्थन किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के संकल्पों को आगे बढ़ाया है। इसके लिए सम्राट बधाई के पात्र हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed