सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Minister Ashok Chaudhary reacted regarding Nitish Kumar, Nishant Kumar JDU Bihar

Bihar Politics: 'अगर नौंवीं फेल CM बनना चाहते हैं तो इंजीनियर को मौका क्यों नहीं?', अशोक चौधरी ने और क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 28 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Nitish Kumar: जदयू कार्यकर्ताओं ने मान लिया है कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इसलिए पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसमें निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हो रही है। इस मामले पर मंत्री अशोक चौधरी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar News: Minister Ashok Chaudhary reacted regarding Nitish Kumar, Nishant Kumar JDU Bihar
सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि अगर नौंवीं फेल लोग मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं तो इंजीनियरिंग पढ़े लिखे शख्स को क्यों नहीं मौका मिलना चाहिए। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं चाहते हैं कि निशांत कुमार आगे बढ़ें। उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।  दरअसल, पटना में पत्रकारों ने जदयू दफ्तर के सामने लगे पोस्टर को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया। 

Trending Videos


'डिप्टी सीएम तक ही क्यों सीमित रखा जा रहा है?'
आगे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी को समझने के लिए कार्यक्रम और बैठकों में शामिल हो रहे हैं। यह काफी अच्छी बात है। वह जितना जनता के संपर्क में आएंगे उतना ही अच्छा होगा। निशांत में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने पूछा कि निशांत को डिप्टी सीएम तक ही क्यों सीमित रखा जा रहा है, भविष्य में वह मुख्यमंत्री या उच्च पद के भी दावेदार हो सकते हैं। वह कहीं भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Weather: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा?

जानिए क्या लिखा था जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में?
जदयू दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा सीएम नीतीश कुमार, निशांत कुमार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तस्वीर लगी है। इसे जदयू नेता कृष्णा पटेल ने लगाया है। इसमें लिखा है कि बिहारवासियों को स्वीकार नहीं, कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़कर जाएं। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। अपने फैसले पर फिर से विचार कीजिए। पोस्टर में "नीतीश सेवक, मांगे निशांत..." का नारा भी लिखा है। साथ ही निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है। इस मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि हमलोगों के लिए यह काफी भावुक पल ह। बिहार विधानसभा से उनकी गैरमौजूदगी न सिर्फ हमें बल्कि बिहार के लोगों को भी दुख पहुंचा रही है। हम नहीं चाहते थे कि वह जाएं, लेकिन उन्होंने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed