सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: MP Nitish Kumar leaves CM residence, Seven Circular Road: Nishant Kumar JDU

Nitish Kumar: सम्राट चौधरी के लिए आवास छोड़ निकले नीतीश कुमार; अब कहां रहेंगे, पहले कब छोड़ा था सीएम आवास?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 17 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

नीतीश कुमार ने अब मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर दिया है। वह अपने बेटे निशांत के साथ पटना में अपने नए पते पर शिफ्ट हो गए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Bihar News: MP Nitish Kumar leaves CM residence, Seven Circular Road: Nishant Kumar JDU
बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है। शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे निशांत कुमार के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री आवास से रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास से सभी कर्मियों की आंखें नम थी। नीतीश कुमार ने सबको प्रणाम किया और रवाना हो गए। वह अब सात, सर्कुलर रोड स्थित अपने नए सरकारी आवास पर रहेंगे। उन्होंने अपनी निगरानी में ही इसे तैयार करवाया है। पहले सीएम ऑफिस के रूप में इस बंगले का उपयोग किया जा रहा था। अब सीएम हाउस छोड़ने के बाद यही बंगला नीतीश कुमार का नया ठिकाना बना है। वहीं मुख्यमंत्री आवास में अब सम्राट चौधरी रहेंगे। 

Trending Videos


2014 के बाद पहली बार छोड़ा मुख्यमंत्री आवास 
2014 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुखिया बना दिया था तब उन्होंने अणे मार्ग स्थित सीएम हाउस छोड़ दिया था। उस वक्त भी उन्होंने अपना नया ठिकाना सात सकुर्लर रोड को ही बनाया था। अब करीब 12 साल बाद नीतीश कुमार वापस यहीं आ चुके हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बंगले को पिछले कुछ दिनों से दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद निरीक्षण करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला

40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं
16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लिया। 14 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार 40 साल से ज्यादा समय से राजनीति की मुख्य धारा में हैं। पहले बिहार की राजनीति की, फिर केंद्र की। बिहार में मंत्री कभी नहीं बने और मुख्यमंत्री बनने से पहले वह केंद्रीय मंत्री की ताकत हासिल कर चुके थे। 2005 से अब तक वह कुछ समय को छोड़ बाकी समय मुख्यमंत्री रहे। जिस समय सीएम नहीं थे, उस समय भी सारी शक्तियां उनके पास ही समाहित नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed