सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Four leaders from Bihar took oath in Rajya Sabha, BJP congratulated; Nitin Nabin, Upendra Kushwaha

Rajya Sabha Election: बिहार के चार नेताओं ने ली राज्यसभा में शपथ, भाजपा ने बधाई देते हुए क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Thu, 16 Apr 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार से राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए पांच में चार सांसदों ने आज उच्च सदन में शपथ ले ली है। नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को ही शपथ ली थी। आज से दो राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार सांसदों ने राज्यसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। 

Bihar Four leaders from Bihar took oath in Rajya Sabha, BJP congratulated; Nitin Nabin, Upendra Kushwaha
राज्यसभा चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

16 मार्च को बिहार के पांच राज्यसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। उस वक्त पांचवें सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार से चुनौती मिलने के कारण चुनाव की नौबत आ गई थी। चुनाव हुआ। परिणाम भी आए। जीत, एनडीए की हुई। पांचवीं सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शिवेश राम को जीत मिली थी। इन सब बातों की चर्चा इसलिए हो रही है कि क्यों कि आज राज्यसभा चुनाव के जरिए निर्वाचित हुए चार नेताओं ने उच्च सदन में शपथ ली। इन चार नेताओं में दो राजनीतिक दल के प्रमुख हैं। इनमें पहला नाम है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दूसरा नाम राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का है। दोनों नेता आज से राज्यसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। 

Trending Videos


बिहार भाजपा ने बधाई देते हुए क्या कहा?
इनके अलावा तीसरा नंबर पर जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर। उन्हें जदयू ने फिर से राज्यसभा भेजा है। इन सांसदों के शपथ लेने के बाद बिहार भाजपा की ओर से बधाई दी गई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर, प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार की आवाज़ संसद में और अधिक मजबूती से गूंजेगी तथा विकास की दिशा को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Border News: बिहार की सीमा पर No Fuel नियम! वाहनों का नंबर देखकर नेपाल की गाड़ियों में पेट्रोल पर रोक

जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार पहले ही ले चुके शपथ
जनता दल यूनाइेटेड के अध्यक्ष और 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार 10 अप्रैल को ही राज्यसभा में ही शपथ ले चुके थे। नीतीश के अलावा राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश नारायण सिंह ने भी 10 अप्रैल को ही शपथ ली थी। इस तरह से बिहार से राज्ससभा की 16 सीट में से 12 सीटें एनडीए के खाते में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed