फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: NDA leaders target RJD leader Tejashwi Yadav – Monsoon Session, Bankipur election, foreign visit.

Bihar: तेजस्वी यादव के 'पद' पर बिहार ने क्यों उठ रहा सवाल; उप चुनाव और सत्र पर चिराग पासवान भी बोले

Sat, 18 Jul 2026 02:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश भ्रमण को लेकर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। भाजपा और जदयू का कहना है कि चुनावी माहौल और विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर जनता अपने नेता की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा करती है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar News: NDA leaders target RJD leader Tejashwi Yadav – Monsoon Session, Bankipur election, foreign visit.
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर सियासी घमासान जारी है।। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच अब तक उनके चुनाव प्रचार से दूर रहने और विधानसभा सत्र में संभावित अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) के नेताओं ने इसे विपक्ष की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए राजद पर हमला बोला है। हालांकि, राजद की ओर से अब तक तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा के उद्देश्य और उनकी वापसी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


चिराग पासवान बोले- चुनाव के समय विदेश में हैं तेजस्वी
सबसे पहले केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि राजद के नेता इस समय कहां हैं। चिराग ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद बांकीपुर उपचुनाव पार्टी के लिए अपनी ताकत दिखाने का अच्छा अवसर था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष विदेश यात्रा में व्यस्त हैं। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। उनके अनुसार, नेता प्रतिपक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है और ऐसे समय में जब उनकी पार्टी की उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उन्हें प्रचार अभियान का नेतृत्व करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूर हैं, जिससे राजद की स्थिति कमजोर होती दिख रही है।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी से की तुलना
चिराग पासवान के बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजनीतिक शैली अपनाते नजर आ रहे हैं। शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी विदेश से लौट चुके हैं, जबकि तेजस्वी यादव अभी भी यूरोप में हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन पार्टी के सबसे बड़े नेता प्रचार अभियान से दूर हैं। शाहनवाज के अनुसार यदि तेजस्वी यादव विदेश में बिताए समय का कुछ हिस्सा भी बिहार की राजनीति और संगठन को देते, तो पार्टी की स्थिति अधिक मजबूत होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून सत्र में शामिल होने पर भी संशय
20 जुलाई से शुरू होने वाला बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव 22 जुलाई को अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ही यूरोप से लौट सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो उनके मानसून सत्र के शुरुआती दिनों में शामिल होने की संभावना कम मानी जा रही है।


राजद ने क्या प्रतिक्रिया दी, जानिए
 वहीं राजद की ओर से विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जनता को मुद्दे से भटकाने के लिए तेजस्वी यादव को लेकर माहौल बना रहे हैं। अगर पिछड़ा का बेटा सिक्किम भी घूमने चला जाता है तो इन्हें ऐतराज है। इनके पीएम नरेंद्र मोदी लगातार विदेश दौरे पर ही रहते हैं, उसपर एनडीए वाले कुछ नहीं बोलते हैं। तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी की चिंता है। वह मानसून सत्र में भी शामिल होंगे और अपनी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। यह लोग महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिर गए हैं। भाजपा को उम्मीदवार तक नहीं मिल रहा है। इसलिए बौखलाहट में ऐसा कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed