सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.

Nitin Nabin: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- विदेश जाते ही देश की शिकायत करने लगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Dec 2025 05:49 PM IST
सार

Nitin Nabin Road Show: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के सभी जिलों से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। हाथी-घोड़ा के साथ सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं का उत्साह हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी चरम पर दिखा। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में भाजपा के सभी दिग्गज नेता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। नितिन नवीन ने अपने संबोधन में राहुल-तेजस्वी पर निशाना साधा। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
पटना में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन छह किलोमीटर लंबा रोड शो खत्म करने के बाद मिलर हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे। यहां पर 1100 गुलाब से बने माला से भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलन हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नवीन के लिए रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन रथ पर सवार होकर रोश शो के लिए निकले। उनके साथ रथ पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी थे। 

Trending Videos


रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की। इसके बाद बेली रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से उनका रथ आयकर गोलंबर पहुंचा। यहां पर उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयकर गोलंबर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में नितिन नवीन लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। भाजप के सभी वरिष्ट नेता उनके स्वागत में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- आज ऐतिहासिक दिन 
इधर, बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर नितिन नवीन के स्वागत में खड़े दिखे। बुलडोजर से भाजपा नेता अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर फूलों पर बारिश की। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक बैनर और पोस्टर दिख रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम के कारण पटना के बेली रोड, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकीे है। इधर, नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

जानिए, नितिन नवीन के कार्यक्रम का पूरा शिड्यूल

 

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
नितिन नवीन के अभिनंदन समारोह भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े पद पर जा सकता है
मिलर हाई स्कूल में पटना के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह युग परिवर्तन का दौर है। संजय सिंह टाइगर ने कह कि यह अन्य पार्टियों की तरह नहीं बल्कि अलग तरह की पार्टी है। छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े-बड़े पद पर जा सकता है। नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी बेहतर आयाम तक पहुँचेगी। मैं उनके कुशल प्रबंधन को जानता हूं। हमारा लक्ष्य है बिहार में भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट लाना और अधिक ताकतवर बनाना।

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे मिलर हाई स्कूल ग्राउंड। - फोटो : अमर उजाला

'बिहार से लेकर पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा'
दरभंगा के विधायक गोपाल ठाकुर ने मिथिला में बोलना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा जीतेगी। आने वाले समय में बिहार का काफी विकास होगा और साथ ही मिथिलांचल का भी विकास होगा। मैं मां जानकी की जन्म भूमि सीतामढ़ी से आता हूं।आज नितिन नवीन जी के अभिनंदन का मुझे मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।  नितिन नवीन जी के प्रतिष्ठा में हम लोग आसमान छुएंगे। वहीं मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि हम लोग बिहार के साथ-साथ बंगाल को भी जीतेंगे। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भोजपुरी में कहा कि बिहार से लेकर पूरे देश में भाजपा का परचम लहराएगा। साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा को भी धन्यवाद दिया।

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
मंच पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला
'बंगाल को बंगाल की खाड़ी में भेजना है'
राम कृपाल यादव ने कहा कि बंगाल को बंगाल की खाड़ी में भेजना है ना, तो फिर आवाज जोर से लगानी पड़ेगी। नारा जोर से लगाना होगा। मैं इसी स्कूल का विद्यार्थी रहा हूं आज और आज इसी पर के प्रांगण में आज अपना सम्बोधन कर रहा हूं। नितिन नवीन जी की उम्र 45 साल है और आज वह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बहुत ही गौरव की बात है, आज हम उनके अभिनंदन समारोह में आए हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है।

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

जानिए नितिन नवीन ने क्या कहा?
भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शॉर्टकट की राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट चोरी का नारा देने वाले नेताओं को जनता ने जवाब दे दिया, इसके बाद वे न तो बिहार आए और न ही जनता के बीच गए। नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद कुछ नेता देश से बाहर जाकर बिहार और देश की शिकायत करने लगे। राहुल बाबा ने जर्मनी जाकर अपने देश को गाली दी। उन्होंने अपने ही देश का अपमान किया। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के एक बड़े नेता सदन की कार्यवाही के दौरान गायब रहते हैं और चुनाव के बाद विदेश चले जाते हैं। ऐसे नेताओं को बिहार की जनता और राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति शॉर्टकट की नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत और जनता के साथ जुड़े रहने की होती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर देश के शीर्ष पदों तक पहुंचने का अवसर देती है। 

Bihar News: Nitin Naveen's roadshow in Patna, BJP leaders hold welcome and felicitation ceremony.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल से मिले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन
मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में अभिनंदन समारोह में अपना संबोधन खत्म करने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी थे। राज्यपाल ने नितिन नवीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed