Bihar News: नीतीश कुमार ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में लगाई हाजिरी, मतगणना से पहले गुरु के दरबार में माथा टेका
Bihar News: पटना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिरोपा भेंट कर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा, पटना साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर पटना साहिब गुरुद्वारा के ग्रंथी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिरोपा भेंट कर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ जदयू नेता अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और राज्य में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।
पढे़ं: तेजस्वी यादव के गांव वालों ने एग्जिट पोल को बताया गलत, बोले- महागठबंधन की बनेगी सरकार
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न हुआ। इसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे शांतिपूर्ण मतदान के लिए ईश्वर का धन्यवाद करने और आगामी मतगणना से पहले आशीर्वाद ग्रहण करने निकले हैं।