सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar news patna boat capsize accident ganga river news

Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, सात लापता; 16 सवार में ज्यादा महिलाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Patna News : पटना जिले में लंबी दूरी तक गुजरती गंगा नदी से फिर एक हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा जिले के बाढ़ शहरी क्षेत्र से सटे गंगा दियारा में हुआ है, जो समस्तीपुर जिले से सटा है। 16 लोगों को लेकर चली नाव हादसे का शिकार हो गई।

bihar news patna boat capsize accident ganga river news
हादसे के बाद घटना का विवरण पुलिस को दे रहे व्यक्ति ने बताई हवा की ताकत। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को सुबह-सुबह पटना जिले से नाव हादसे की खबर सामने आई है। भोजपुर और बेगूसराय के बीच गंगा नदी पूरी लंबाई में पटना जिले से सटकर गुजरती है। इसी में पटना जिले के बाढ़ के पास यह हादसा हुआ है। 16 लोगों को लेकर निकली नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। यह नाव बाढ़ के उमानाथ घाट लौटते समय दियारा में डूबी है। इस हादसे के बाद अब तक तीन की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात लोग जीवित निकले या निकाले गए हैं। एसडीपीओ राम कृष्ण के अनुसार गायब पांच लोगों की तलाश जारी है, हालांकि परिजनों ने कुल सात गायब नामों की सूची दी है।





हवा के कारण पलटी नाव, मची चीख-पुकार
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और SDRF को बुलाया गया है। मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने बताया कि 14 लोगों को लेकर यह नाव उमानाथ घाट से निकली थी। इस नाव से हरी सब्जियां आनी थी। दियारे में तेज हवा के झोंके से जूझती हुई यह नाव पलट गई। चीख-पुकार मच गई, क्योंकि ऐसी जगह नाव पलटी, जहां गहराई ज्यादा थी। जो लोग तैरना जानते थे या जिन्हें नाविक या परिजन बचा सके, वह बाहर निकल आए। अब तक सात लोग निकले, जो जीवित हैं। तीन की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं और एक बच्चे का शव मिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत उमानाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में यह नाव पलटी। प्रशासन के अनुसार 14 लोग सवार थे, लेकिन यह संख्या 15-16 रही होगी। नाव पर ज्यादातर बच्चियां और महिलाएं थीं। इस हादसे में मृतकों की पहचान लीला देवी (40), नीलम कुमारी (30) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना अंतर्गत मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि अभी भी सात लोग लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। परिजनों के अनुसार सात लोग लापता हैं- श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और दो बच्चों के अलावा एक महिला (टुनटुन की पतोहू)। यह घटना सुबह लगभग 5:45 बजे हुई, जब गंगा पार दियारा से सब्जी लादकर एक छोटी नाव पर 15 से 16 लोग सवार होकर उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे। यह सभी लोग प्रतिदिन सुबह नाव पर सब्जी लादकर लाते थे और उमानाथ मंदिर परिसर में बेचते थे।
विज्ञापन


पटना डीएम भी पहुंचेंगे, गरिमा लोहिया मौजूद
यूपीएससी परीक्षा में देश की सेकंड टॉपर रहीं आईएएस गरिमा लोहिया बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में मौके पर मौजूद रहीं। अब जिला प्रशासन की ओर से औपचारिक जानकारी दी गई है कि जिलाधिकारी भी मौके पर जाएंगे। प्रशासन की औपचारिक जानकारी के अनुसार बाढ़ के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई। राहत एवं बचाव दल द्वारा 7 लोगों को बचा लिया गया है।जिला प्रशासन, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, पटना आपस में समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed