सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Police caught eight students from Patna University hostel? accused of drinking alcohol

Bihar News: पटना यूनिवर्सिटी के किस हॉस्टल से पुलिस ने आठ छात्रों को पकड़ा? बम कांड से भी जुड़ा है तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Patna University: छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस लगातार पटना विश्वविद्यालय हॉस्टल में पेट्रोलिंग कर रही है। किसी ने पुलिस को हॉस्टल में चल रही पार्टी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी मारी की तो आठ छात्र रंगेहाथ पकड़े गए। जानिए पूरा मामला

Bihar News: Police caught eight students from Patna University hostel? accused of drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास एक बार फिर से सुर्खियों में है। कारण है यहां के आठ छात्रों की गिरफ्तारी। आरोप है आठों छात्र शराब के नशे में पकड़े गए। पटना पुलिस ने छापेमारी कर इन्हें मिंटो हॉस्टल कैंपस से गिरफ्तार किया। छात्रसंघ चुनाव से पहले पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई से विश्वविद्यालय कैंपस में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, पीरबहोर थाना क्षेत्र के अलग-अलग छात्रावासों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस अधीक्षक (मध्य) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मिंटो छात्रावास में छापेमारी कर आठ छात्रों को नशे की हालत में पकड़ा गया। 
Trending Videos


बम कांड से भी जुड़ा हुआ है तार
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार छात्रों का संबंध पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड से भी जुड़ा हुआ है। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी बुलाया गया था। सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: मैथिली ठाकुर ने लालू की तुलना महाभारत के किस पात्र से की? जंगलराज की याद दिलाकर कही यह बात


विवि परिसर की सुरक्षा कर की गई
छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से सभी छात्रावासों में लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए तीन दिनों से चल रही नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। सेंट्रल पैनल के पांच पदों के लिए कुल 51 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
  • अध्यक्ष पद- 16 उम्मीदवार
  • उपाध्यक्ष- 9
  • महासचिव- 9
  • संयुक्त सचिव- 8
  • कोषाध्यक्ष- 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed