सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Politics Women assembly for the first time in Bihar Awaiting decision from new NDA government Prem Kumar

Bihar Politics: बिहार में पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष? सम्राट सरकार के बड़े फैसले का इंतजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 15 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज का दिन खास होगा। आज सम्राट चौधरी के साथ जदयू कोटे से दो नेता डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। अब सियासी गलियारे में सबसे बड़ा सवाल विधानसभा अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर है। आइये जानते हैं क्या चल रहा बिहार में?

Bihar Politics Women assembly for the first time in Bihar Awaiting decision from new NDA government Prem Kumar
नई एनडीए सरकार में किसे कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में बदलाव का आज बड़ा दिन है। लेकिन, यह बदलावों की शुरुआत है। आज भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में तारापुर के भाजपा विधायक सम्राट चौधरी शपथ लेंगे। जनता दल यूनाइटेड की ओर से दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। अभी जनता दल यूनाइटेड की ओर से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अभी भारतीय जनता पार्टी के गया टाउन विधानसभा सीट से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार हैं। बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी चूंकि भाजपा के पास आ गई है, तो एनडीए सरकार के फार्मूले के तहत विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी दूसरे सबसे बड़े दल, यानी जदयू जानी है। डॉ. प्रेम कुमार को इसका अंदाजा पहले से है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की सूचना के बाद से ही उनकी भागदौड़ और खासकर नागपुर यात्रा को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

Trending Videos


पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष की भी संभावना 
जनता दल यूनाइटेड कोटे से उपमुख्यमंत्री बन रहे विजय कुमार चौधरी कल तक चल रही सरकार में मंत्री थे और उसके पहले वह विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ प्रेम कुमार कई बार नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके थे और नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी दी गई थी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की पहचान महिला उत्थान से जुड़े बड़े फैसलों के लिए है और चूंकि एनडीए सरकार के फार्मूले के तहत विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी जदयू के पास आ रही है तो यह चर्चा चल निकली है कि इस पद पर उनके किसी विश्वसनीय नेत्री को मौका दिया जाएगा। नीतीश कुमार इतिहास रचने के लिए भी जाने जाते हैं, इसलिए राज्य की पहली महिला  विधानसभा अध्यक्ष का चेहरा सामने आना चौंकाने वाला नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar New CM: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी आज लेंगे शपथ, अब दो डिप्टी सीएम जदयू से होंगे

बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे को भी पक्का किया जाएगा
फिलहाल डॉ प्रेम कुमार बिहार विधानसभा अध्यक्ष हैं और कुछ समय तक बने रहेंगे। नई सरकार की पूरी प्रक्रिया वह करा देंगे। कुछ समय का इंतजार इस बात के लिए भी किया जा सकता है कि विपक्ष बहुमत साबित करने को लेकर कोई प्रस्ताव तो नहीं डालेगा। इधर मंत्रियों की सूची को फाइनल किया जाएगा और उधर बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे को भी पक्का किया जाएगा। भाजपा अब तक डॉ प्रेम कुमार के साथ खड़ी है और वह चाह रही है की यह कुर्सी नहीं बदले। फिलहाल बिहार विधानसभा अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सभापति भाजपा से हैं। विधान परिषद के सभापति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के बाद उनसे MLC पद त्याग का पत्र लिया था। विधान परिषद के भी सभापति की कुर्सी नई परिस्थितियों में फंस रही है। संभव है कि इसमें से एक कुर्सी भारतीय जनता पार्टी और एक कुर्सी जनता दल यूनाइटेड के पास रहे। एक संभावना यह भी बन रही है कि चिराग पासवान की लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए भी यहां कोई संभावना खुले।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed