बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Samrat Choudhary said-The properties of those accused in the Chara Ghotala will be confiscated RJD

Bihar: सम्राट बोले- चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, स्कूल खुलेगा तो लालू प्रसाद को अच्छा लगेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Dec 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना कहा कि न्यायपालिका पहले ही तय कर चुकी है कि चारा घोटाले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार उनकी संपत्तियों पर स्कूल खोलेगी। 

Bihar: Samrat Choudhary said-The properties of those accused in the Chara Ghotala will be confiscated RJD
सम्राट चौधरी और लालू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक संजीव चौरसिया की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में कहा कि एनडीए सरकार चारा घोटाले के आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करेगी और उन स्थानों पर स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी ने लालू प्रसाद की संपत्ति अटैच की थी।  सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार आरोपियों की संपत्तियों पर स्कूल खोलने की योजना बना रही है।

Trending Videos


जब्त संपत्तियों को स्कूलों में बदला गया है
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में पहले भी बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की जब्त संपत्तियों को स्कूलों में बदला गया है, जिसमें एक पूर्व डीजीपी भी शामिल हैं। विशेष न्यायालय अधिनियम, 2009 नीतीश कुमार की उस प्रतिबद्धता का परिणाम था, जिसके तहत भ्रष्ट अधिकारियों की संपत्तियां जब्त कर उन्हें सार्वजनिक हित की सुविधाओं में बदला जाना था। इस अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार के मामलों के त्वरित निपटारे और संपत्ति जब्ती के लिए विशेष न्यायाधिकरणों का प्रावधान किया गया है। मंत्री का इशारा वर्ष 2012 के उस मामले की ओर था, जब बिहार सरकार ने विशेष न्यायालय अधिनियम, 2009 के तहत पूर्व डीजीपी नारायण मिश्रा की संपत्ति जब्त कर उसे स्कूल में परिवर्तित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: दिलीप जायसवाल बोले- समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत, सम्राट ने कहा- सबको मान-सम्मान मिलेगा

जगह भी बता दिया, पहले कहां खुलेगा स्कूल
इधर, एक दिन पहले भी सम्राट चौधरी ने कहा था कि संजय गांधी जैविक उद्यान के पास एक भवन है। इसमें 20 साल से ताला लगा हुआ है। इसे दुरुस्त करवा कर इसमें स्कूल खोला जाएगा। जब स्कूल खुलेगा तो आम लोगों को साथ लालू प्रसाद को भी अच्छा लगेगा। बता दें कि  लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य मामलों में सुनवाई लंबित है या वे अपील के तहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed