Bihar: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए NDA का दूसरा जमावड़ा आज, सम्राट के भोज में नए विधायकों को मिली थी सीख
Rajya Sabha Election: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए NDA का दूसरा जमावड़ा आज फिर से होने वाला है। एनडीए के विधायकों को राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने आमंत्रित किया है। इससे पहले सम्राट चौधरी के आवास पर विधायक एकजुट हुए थे। उस बैठक में क्या हुआ था? आज की बैठक में क्या होने वाला है? आइये जानते हैं सबकुछ...
विस्तार
राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। अब तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के विधायकों को एक बार राज्यसभा चुनाव के लिए एकजुट भी किया जा चुका है। पहले नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों को एकजुट किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की। अब आज उपेंद्र कुशवाहा ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है। यहां पर रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने कहा कि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक हुई थी। महागठबंधन की तरफ से छठे उम्मीदवार के खड़े होने के कारण अब चुनाव की नौबत आ गई है। कई विधायक पहली बार चुन कर आए हैं। उन्हें राज्यसभा वोटिंग के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए पहले सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक में उन्हें राज्यसभा चुनाव की जानकारी दी गई। उन्हें वोटिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
माधव आनंद ने कहा कि बैठक के सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए राज्यसभा उम्मीदवार, हमारे दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आज फिर से विधायकों की बैठक बुलाई गई है। 15 मार्च को यही बैठक जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी के आवास पर होगी। उन्होंने राज्यसभा की पांचवी सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि हमलोगों के पास आंकड़ा है, हमलोगों का गणित और समीकरण एक परफैक्ट है। हमलोग पांचों सीट जीत रहे हैं। एनडीए के सभी विधायक और विधान परिषद् के सदस्य एकजुट हैं। सम्राट चौधरी ने यहां सभी लोग आए थे।
रालोमो के विधायक ने क्या मैसेज दिया
रालोमो विधायक माधव आनंद ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने 25 विधायकों को एकजुट कर लें, तब पांचवीं सीट पर जीत का दावा करें। कौन किसके संपर्क में है? वह चुनाव के समय स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम और बसपा के विधायक ने सदन में स्पष्ट कहा कि हमलोग महागठबंधन के सदस्य नहीं है। महागठबंधन के विधायक भी एकजुट नहीं हैं। तेजस्वी यादव पहले महागठबंधन के विधायकों को एकजुट कर लें। तब कुछ प्रतिक्रिया दें।
LPG Crisis: लालू की बेटी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला; रोहिणी बोलीं- LPG संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद में हैं?
पांच सीटों पर छह उम्मीदवार खड़े हो गए
राजनीतिक पंडितों की मानें तो यह सब राज्यसभा की पांचवीं सीट जीतने के लिए किया जा रहा है। राज्यसभा की पांच सीटों पर छह उम्मीदवार खड़े हो गए हैं। विधायकों की संख्या को देखते हुए भाजपा और जदयू के खाते में दो-दो सीटें तो आ जाएंगे लेकिन पांचवीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन को संघर्ष करना पड़ रहा है। एनडीए को पांचवी सीट जीतने के लिए तीन और महागठबंधन को छह विधायकों की जरूरत है।
AIMIM और IIP के बयान के बाद बढ़ी एनडीए में टेंशन
एक दिन पहले AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हमलोगों की बीच पॉजिटिव बात हुई है। लेकिन, अंतिम फैसला हमारे मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को लेंगे। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को मेरे आवास पर इफ्तार पार्टी है। इसमें तेजस्वी यादव भी आएंगे। इसके बाद राजद के विधायकों ने दावा किया कि हमलोगों के पास पूर्ण बहुमत आ गया है। हमारे उम्मीदवार एडी सिंह जीत रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अपने उम्मीदवार के जीतने पर पूरा भरोसा है। वहीं आईआईपी पार्टी के प्रमुख इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने कहा दावा है कि महागठबंधन के संपर्क में एनडीए के कुछ विधायक हैं। हमलोगों के बाद 41 नहीं 45 विधायकों का समर्थन है। इसलिए पांचवी सीट पर हमलोगों की जीत आसानी से हो जाएगी।
Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानें; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई गवर्नर अता हसनैन को शपथ
जानिए एनडीए की ओर किस नेता ने क्या कहा?
एनडीए के ओर से राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा दावा कर चुके हैं कि राज्यसभा की सभी पांचों सीटें एनडीए जीत रही है। विपक्ष के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। चुनाव के बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। हमलोग जीत रहे हैं। वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पांचों सीटों पर एनडीए की शानदार जीत तय है। कहीं कोई संशय नहीं है। विपक्ष के कुछ विधायक भी हमारे संपर्क में हैं। हर हाल में एनडीए की ही जीत होगी।
कौन कौन हैं राज्यसभा उम्मीदवार...
- जदयू- नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर
- भाजपा- नितिन नवीन, शिवेश राम
- रालोमो- उपेंद्र कुशवाहा
- राजद- अमरेंद्र धारी सिंह (एडी सिंह)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.