फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Tejashwi Yadav Alleges Corruption Targets CM Samrat Choudhary Over Rishu Shri and Land Lease Issue

Bihar : तेजस्वी यादव आए मीडिया के सामने, रिशुश्री और CM सम्राट के साथ सद्गुरु पर क्या कहा?

Sun, 28 Jun 2026 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jun 2026 01:33 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार, टेंडर आवंटन और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। रिशु श्री प्रकरण से लेकर सद्गुरु की संस्था को भूमि लीज पर दिए जाने तक उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Tejashwi Yadav Alleges Corruption Targets CM Samrat Choudhary Over Rishu Shri and Land Lease Issue
तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार चलाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने मुंगेर और पटना के बांस घाट की जमीन सद्गुरु जग्गी वासुदेव की संस्था को एक रुपये की लीज पर दिए जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन


आखिर किन अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा?
प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने चर्चित ठेकेदार रिशु श्री और कथित टेंडर घोटाले का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में कई अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूछा कि आखिर किन अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और क्यों? साथ ही मांग की कि रिशु श्री और उनकी कंपनियों को दिए गए सभी सरकारी टेंडरों की न्यायिक जांच कराई जाए।
विज्ञापन


सरकार को जनता के सामने देना चाहिए जवाब
तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल के दिनों में बिहार में भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। ईडी की जांच, आईएएस अधिकारियों की भूमिका और सरकारी टेंडरों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उनका कहना था कि सरकार को इन सभी मामलों पर जनता के सामने जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से रिशु श्री मामले में पूछे कई सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से रिशु श्री मामले में कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि आखिर वर्षों तक सरकारी विभागों के टेंडर कथित तौर पर एक ही नेटवर्क के जरिए कैसे संचालित होते रहे और निगरानी तंत्र क्या करता रहा? ईडी की जांच में सामने आई कथित चैट्स का हवाला देते हुए उन्होंने पूछा कि प्रभावशाली लोगों को सत्ता का संरक्षण कैसे मिला।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बिरादरी का हो तब भी अपराधी का साथ क्यों?, पप्पू सहनी एनकाउंटर पर बरसे केंद्रीय मंत्री; जानें पूरा मामला


बड़े लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने यह भी सवाल उठाया कि चार्जशीट में केवल छोटे लोगों को आरोपी बनाया गया, जबकि बड़े लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी और चार्जशीट में उनके नाम नहीं होने पर भी सरकार को घेरा। साथ ही पूछा कि सरकारी फंड के कथित डायवर्जन की समीक्षा हुई है या नहीं और यदि हुई है तो कुल राशि को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा। तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के इन मामलों में सरकार को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए।

लालू परिवार को गाली देते-देते बन गए सीएम
तेजस्वी यादव ने बिहार के कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समय जो अधिकारी थे, वही सम्राट चौधरी के समय में भी बने हुए हैं। वह विश्व के सबसे भ्रष्ट अधिकारियों में से एक है। उन्होंने कहा रिशु श्री मामला तो केवल एक झलकी है इससे भी कई बड़े-बड़े घोटाले बिहार में हुए हैं जो कि अभी उजागर होने बाकी है। सरकार क्यों अधिकारियों को बचा रही है? क्या साजिश रची जा रही है। जनता के पैसे का बंदरबांट क्यों हो रहा है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपरिपक्व हैं। बड़बोले हैं। यह लालू परिवार को गाली देते देते सीएम बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed