सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Weather forecast of all districts of Bihar, rain, heat, today's temperature, Patna weather

Bihar: बिहार में अगले तीन दिन परेशान नहीं करेगी गर्मी, चार डिग्री तक गिरेगा पारा; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 14 Mar 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Weather News: बिहार में पिछले तीन दिनों से कई जिलों में धूप छांव का खेल जारी है। कुछ जिलों में हल्की बारिश ने राहत दिलाई है। अगले तीन दिनों तक कैसा मौसम रहेगा? आइये जानते हैं?

Bihar Weather News: Weather forecast of all districts of Bihar, rain, heat, today's temperature, Patna weather
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में अगले तीन दिनों तक गर्मी परेशान नहीं करेगी। अहले सुबह और रात गुलाबी ठंड कई जिलों में महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई खास परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा, हालांकि सीतामढ़ी जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 28.4 से 36.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान जीरादेई (सीवान) में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य का न्यूनतम तापमान 17.4 से 25.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृश्यता की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम दृश्यता भागलपुर में 200 मीटर दर्ज की गई। वहीं वर्षा की मात्रा के अनुसार बैरगनिया में 9.2 मिमी और मेजरगंज में 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा, हालांकि तापमान में संभावित गिरावट से लोगों को हल्की राहत मिल सकती है।

जानिए पटना के मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी के लिए अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार शहर में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 15 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा।

16 से 18 मार्च तक कैसा रहेगा पटना का मौसम
16 और 17 मार्च को भी मौसम लगभग इसी तरह रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 18 मार्च को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

LPG Crisis: लालू की बेटी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला; रोहिणी बोलीं- LPG संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद में हैं?


सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी जान लीजिए
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में भी हल्का बदलाव होगा। 14 मार्च को सूर्योदय सुबह 6:00 बजे और सूर्यास्त शाम 5:58 बजे होगा, जबकि 18 मार्च तक सूर्योदय का समय घटकर 5:56 बजे और सूर्यास्त का समय बढ़कर शाम 6:00 बजे तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पटना में बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में हल्की उमस महसूस हो सकती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed