फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   buxar-khalasi-mohalla-illegal-slaughterhouses-raid-banned-meat-seized

बिहार: बक्सर में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन का छापा, प्रतिबंधित मांस समेत कई सामान बरामद

Fri, 02 Oct 2026 02:33 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

बक्सर के खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों और प्रतिबंधित मांस की बिक्री की शिकायत पर प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित मांस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
buxar-khalasi-mohalla-illegal-slaughterhouses-raid-banned-meat-seized
प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर शहर के खलासी मोहल्ले में शुक्रवार को अवैध बूचड़खानों के संचालन और प्रतिबंधित मांस की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पशु क्रूरता निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस और नगर परिषद की टीम ने इलाके में संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित मांस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। फिलहाल जब्त सामानों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

पशु क्रूरता निवारण पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित मांस और अन्य सामग्री मिली है। जब्त सामानों का मिलान और सूची तैयार करने का काम चल रहा है। सूची तैयार होने के बाद बरामदगी और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

बताया जाता है कि खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों के संचालन को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में इसी इलाके में छापेमारी की गई थी। उस दौरान करीब 82 पशुओं को मुक्त कराया गया था। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक अवैध गतिविधियों में कमी आने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से फिर से मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों के संचालन और मांस की दुकानों पर प्रतिबंधित मांस की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की।


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी में पिंडदान के बीच सेवा की मिसाल, पंजाब के सेवादारों का लंगर; रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को भोजन

शिवसेना जिलाध्यक्ष राहुल पांडेय ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि खलासी मोहल्ले में अवैध बूचड़खानों और खुले में मांस बिक्री के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि यह इलाका गौरी शंकर मंदिर और गंगा स्नान के लिए जाने वाले मार्ग से जुड़ा है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।

दशहरा और नवरात्र से पहले हुई कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर है। जब्त सामानों की सूची तैयार होने के बाद बरामदगी की मात्रा और संबंधित लोगों पर की जाने वाली कार्रवाई की तस्वीर स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed