सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM House becomes political hub Nitish Kumar meets leaders big move brewing in Bihar

CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह Updated Sun, 29 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग पर मुख्यमंत्री नीतीश के आवास पर मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा, बिजेंद्र यादव व अनंत सिंह पहुंचे। बैठक के बाद सीएम खुद बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में नेताओं को छोड़ने गए।

CM House becomes political hub Nitish Kumar meets leaders big move brewing in Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर एक के बाद एक कई बड़े नेता पहुंचे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार की सियासत में अचानक एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पटना के 1 अन्ने मार्ग स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर रविवार को अचानक एक के बाद एक कई बड़े नेता और मंत्री यहां पहुंचे, जिससे सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
Trending Videos


कौन-कौन पहुंचा CM हाउस
बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। इनके साथ ही बिजेंद्र यादव और चर्चित नेता अनंत सिंह भी नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पर आए। इतने बड़े नेताओं का एक साथ जमावड़ा सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या बनी वजह?

बैठक के बाद नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा नेताओं को
सभी नेताओं के बीच बैठक आयोजित हुई। बैठक खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में बैठे और विजय चौधरी, ललन सिंह और संजय झा को भी उसी गाड़ी में बैठाकर उनके आवासों तक खुद छोड़ने गए। इसके बाद नीतीश कुमार वापस CM आवास लौट गए। फिलहाल, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इतने वरिष्ठ नेताओं की एक साथ मौजूदगी और CM का खुद उन्हें छोड़ने जाना सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: राबड़ी आवास में गीत-संगीत की गूंज, क्या खुशियां वापस लौट रही हैं? तेज प्रताप ने साझा की तस्वीर

30 मार्च को विधान परिषद् की सदस्यता से देंगे इस्तीफा 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। नियम के अनुसार, वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए 14 दिन तक ही वह दो सदनों के सदस्य रह सकते हैं। जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही बिहार विधान परिषद् से इस्तीफा दे देंगे। वहीं  बाहुबली और मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कहा कि हमलोंगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं हो माने। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर शपथ ग्रहण करना है। इसको लेकर राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। इन दोनों दिग्गजों के साथ रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा में शपथ लेंगे। हालांकि, 10 अप्रैल को नितिन नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे। इस बीच उनको बिहार में ही रुकने के लिए लगातार सिफारिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed