सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitin Naveen sent his resignation to the Assembly through Sanjay Saraogi BJP Bankipur

Nitin Nabin: नीतीश कुमार के बाद नितिन नवीन का भी इस्तीफा; सस्पेंस खत्म करने को सरावगी से भेजा लेटर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 30 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। अब वह राज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेंगे। उन्होंने बांकीपुर की जनता को नमन करते हुए कहा कि मैं भले ही विधायक नहीं रहा लेकिन हमेशा आपका बेटा बनकर आपकी सेवा करता रहूंगा। 

Bihar News: Nitin Naveen sent his resignation to the Assembly through Sanjay Saraogi BJP Bankipur
नितिन नवीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : X-@BJPLive
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी विधायकी छोड़ दी है। उन्होंने सोमवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना देने के लिए विधानसभा भेजा। संजय सरावगी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को नितिन नवीन का इस्तीफा सौंप दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को ही नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा की सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा मुझे दिया था। आज मैंने विधानसभा जाकर इसे अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंप दिया। 

Trending Videos


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संजय सरावगी के माध्यम से बांकीपुर विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन का इस्तीफा मिला है। हमने इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बिहार की राजनीति दोनों नेताओं का काफी योगदान रहा। आगे भी दोनों बिहार और देश के लिए काम करते रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ काफी लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब वह दिल्ली जाकर राज्यसभा की सदस्यता का शपथ ग्रहण करेंगे। बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक रहे नितिन नवीन अब पूरी तरह से क्रेंद्र की राजनीति पर फोकस कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?
भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। 
Bihar: भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा से इस्तीफा देने की घोषणा की, पिता की तस्वीर शेयर कर क्या कहा जानिए?

जल्द हो सकता है उपचुनाव का घोषणा
इधर, नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। हालांकि, यह उपचुनाव कब होगा? इसके बारे में चुनाव आयोग की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। एक बार साफ जरूर है कि उपचुनाव में भाजपा ही अपना प्रत्याशी उतारेगी। चूंकि पिछले कई वर्षों बांकीपुर सीट पर भाजपा के पास ही है।  

जानिए कौन हैं नितिन नवीन
नितिन नवीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नवीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नवीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नवीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे। भाजपा ने नितिन नवीन को अपने पिता की विरासत संभालेंगे के लिए कहा। लेकिन, शुरू में नितिन नहीं मानें। उनकी मां मीरा सिन्हा ने उन्हें समझाया तो वह मान गए। नितिन चुनावी मैदान में पटना पश्चिम उतरे। उपचुनाव में वह पहली बार जीते। इसके बाद से जो जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह 2025 के विधानसभा चुनाव तक जारी रहा। 
Nitish Kumar : विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं

संगठन में भी कई बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
नितिन नवीन का कद संगठन में भी बड़ा है। इस बात का सबूत उन्हें अलग-अलग समय पर मिलने वाली जिम्मेदारी है। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बनाया गया। 2010 से 2013 के बीच नितिन भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2013 में वह IVLP कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिनों की अमेरिकी यात्रा पर गए।  इसके बाद 2016-2019 में वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2019 में ही उन्हें भाजपा ने सिक्किम राज्य का लोकसभा और विधानसभ चुनाव प्रभारी बना दिया। इसके बाद 2021 से 2024 के बीच नितिन छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी रहे। 2024 में छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। जुलाई 2024 से अब तक वह छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी के रूप में संगठन के दायित्व को देख रहे हैं।  2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुआ था। उस वक्त वहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी। किसी ने नहीं सोचा था कि भाजपा चुनाव जीतेगी। लेकिन, चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। उस वक्त भी नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी थे। जीत के बाद उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। भाजपा के दिग्गजों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में नितिन ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed