{"_id":"698d79d24d2e661e9f0acb2d","slug":"death-in-road-accident-in-patnas-naubatpur-one-critical-patna-news-c-1-1-noi1449-3942915-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र, चेचौल गांव के पास NH-131G बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बुधवार को जिला पार्षद की ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इसमें बिंदेश्वरी ठाकुर (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि हिमांशु कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हुए।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेचौल गांव के पास NH-131G बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिला पार्षद की ब्रेजा कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानें क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर तक जा गिरे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
मृतक की पहचान लोदीपुर, नौबतपुर निवासी बिंदेश्वरी ठाकुर (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान निजामपुर, नौबतपुर निवासी हिमांशु कुमार (लगभग 30 वर्ष) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक बिंदेश्वरी ठाकुर, हिमांशु कुमार के जीजा थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
Trending Videos