सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhubani vigilance team arrests panchayat technical assistant taking bribe in kaluahi bihar

Bihar News: निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार घूस लेते पंचायत तकनीकी सहायक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत तकनीकी सहायक हरि रंजन कुमार को 12 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

madhubani vigilance team arrests panchayat technical assistant taking bribe in kaluahi bihar
12 हजार लेते ही पंचायत तकनीकी सहायक धराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर मधुबनी में बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने कलुआही प्रखंड में 12 हजार रुपये की घूस लेते हुए पंचायत तकनीकी सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, कलुआही प्रखंड के पंचायती राज विभाग में काम कर रहे तकनीकी सहायक हरि रंजन कुमार के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने डीएसपी मो. वसीम फिरोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पहले से योजना बनाई और जैसे ही आरोपी ने 12 हजार रुपये की घूस ली, उसी समय निगरानी की टीम ने उसे पकड़ लिया। निगरानी डीएसपी मो. वसीम फिरोज ने बताया कि पंचायत तकनीकी सहायक 12 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। पटना से आई नौ सदस्यीय टीम ने उसे घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव

आरोपी को ले गई पूछताछ के लिए

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जरूरी पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद मधुबनी जिले में, खासकर कलुआही प्रखंड कार्यालय में, हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग मधुबनी में लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई अधिकारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग पूरी तरह भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed