सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   darbhanga girl murder case prashant kishor meets victim family bihar law order

Bihar News: 'बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं', दरभंगा रेप-हत्या केस पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

darbhanga girl murder case prashant kishor meets victim family bihar law order
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
Trending Videos


जानें क्या कहा प्रशांत किशोर ने?

परिवार से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और यहां अधिकारियों का जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में लगातार बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, चाहे वह पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला हो या मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया और दरभंगा में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटनाएं। उन्होंने कहा कि अपराधी पकड़े जाएं, यह जरूरी है, लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर ही कार्रवाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद जब लोग प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे और जाम लगाकर विरोध किया, तो पुलिस ने पहले उन्हीं लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने कहा कि दरभंगा की इस घटना में भी छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर यह घटना हुई ही नहीं होती, तो पुलिस के साथ झड़प भी नहीं होती। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कोई जगह ही क्यों नहीं दिख रही है। इस हृदयविदारक घटना के बीच प्रशांत किशोर जब पीड़ित परिवार से मिले, तो उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए न्याय मांगने वालों पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दरभंगा में जब लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को जेल भेज दिया, जिससे पूरे मोहल्ले में डर का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार छापेमारी से लोग और ज्यादा डरे हुए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि एक तरफ इतनी दर्दनाक घटना हुई है और दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इससे प्रशासन का रवैया साफ दिखता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन 30 से ज्यादा लोगों के फरार या डरे होने की बात कही जा रही है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न की जाए और असली दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed