Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Criminal shot two people including woman angry mob beat him he died during treatment in Bihar
{"_id":"698caf62dcb90cb80507c184","slug":"samastipur-two-people-shot-criminal-beating-criminal-beating-darbhanga-news-c-1-1-noi1477-3942148-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बदमाश ने महिला समेत दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बदमाश ने महिला समेत दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:23 PM IST
Link Copied
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को युवक और महिला को गोली मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी सन्नी पासवान को पकड़ लिया। लोगों की पिटाई के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पहले युवक को बदमाशों ने मारी थी गोली
घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर की है। जानकारी के अनुसार, बाइक से जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी युवक ने पीछे से अपराधियों की बाइक पकड़ ली, लेकिन अपराधियों ने उसे दो और गोली मारी, जिससे वह गिर गया।
युवक को बचाने आई महिला को बदमाशों ने मारी गोली
इस बीच स्थानीय महिला रेखा देवी जख्मी युवक की मदद के लिए आई, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद अपराधी भागने लगे। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और एक अपराधी को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी सन्नी पासवान की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की हालत गंभीर एक बदमाश की मौत
घटना के बाद घायल युवक पप्पू पासवान और महिला रेखा देवी को पहले दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी सन्नी पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वे घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।