सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur accused arrest women polic eassault

Bihar News: गिरफ्तारी को लेकर ड्रामा! महिलाओं ने पुलिस वाहन घेरा, बचाव में दरोगा ने पिस्टल तानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में पुलिस की गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान भारी विरोध हुआ। नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़कर पुलिस वाहन में ले जाने पर घर की महिलाएं।

samastipur accused arrest women polic eassault
आरोपी पकड़ते समय महिलाओं ने पुलिस वाहन घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में पुलिस की एक गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान भारी विरोध देखने को मिला। आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए पिस्टल ताननी पड़ी।
Trending Videos


जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गांव में पहुंची। जैसे ही टीम आरोपी को पकड़कर वाहन में बैठाकर थाना ले जाने लगी, घर की महिलाएं और कुछ युवतियां सड़क पर उतर आईं और वाहन को घेर लिया। उन्होंने आरोपी को वाहन से उतारने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी

मौके पर मौजूद दरोगा राहुल कुमार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपनी पिस्टल निकालकर कड़ा रुख अपनाया। इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह वाहन को वहां से निकालने में सफल रही और आरोपी को सुरक्षित थाना ले जाया गया। दरोगा ने बताया कि विरोध के दौरान भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश भी की।

सात लोगों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज 

गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6/26 में नामजद था। उस पर आरोप है कि 4 जनवरी को रहमतपुर में एक जूता-चप्पल दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और ग्रामीणों के बीच की नोकझोंक साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed