सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three youths killed in horrific road accident bike riders hit by an unknown vehicle in darbhanga

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारा ठोकर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Three youths killed in horrific road accident bike riders hit by an unknown vehicle in darbhanga
फाइल फोटो : अंकित कुमार पंकज कुमार
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 17 पर सोनपुर गांव के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा और इसके बाद फरार हो गया।

Trending Videos


क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे युवक
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान पंकज कुमार, अंकित सहनी और विवेक सहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया
बताया जाता है कि तीनों दोस्त अखराहा गांव से बाइक पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बिरौल से सहरसा जाने वाली स्टेट हाइवे 17 पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। इसके बाद स्थानीय लोग तीनों को पीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बदमाश ने महिला समेत दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
 

'शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया'
घटना पर बिरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पड़े तीनों शवों को पीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई और परिजन मौके पर पहुंचे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। वहीं, बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ठोकर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed