Bihar News: ससुर-दामाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर मारपीट में कई घायल; बाइक धू-धूकर जली
Barh News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में ससुर-दामाद विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में मारपीट से कई लोग घायल हुए। बाइक और ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी चौक के समीप ससुर और दामाद के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
भवानी चौक इलाका कुछ ही देर में रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप
बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटी की शादी पूरे अरमानों के साथ की थी और उनकी एक छोटी बच्ची भी है। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद और समधी उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। ससुर का कहना है कि लड़का पक्ष हमेशा उनकी बेटी को तंग और तबाह करता रहता था।
समझाने पहुंचे तो हमले का आरोप
ससुर पक्ष का कहना है कि इसी से परेशान होकर वे अपने बेटे के साथ दामाद को समझाने और बातचीत करने भवानी चौक पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दामाद और उसके परिजनों ने अचानक हमला बोल दिया और उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने ससुर की बाइक और उनके जीविकोपार्जन के साधन ई-रिक्शा को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
पढ़ें- कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR
दामाद ने लगाए पलटवार के आरोप
दूसरी ओर, दामाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए ससुर और साले पर ही गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। दामाद का कहना है कि उसकी पत्नी अक्सर पांच लाख रुपये की नाजायज मांग करती है और उसके वृद्ध माता-पिता के साथ बदसलूकी करती है, जिसके कारण घर में हमेशा कलह होती रहती है। दामाद के अनुसार, उसके ससुर और पत्नी का भाई कई लोगों के साथ ई-रिक्शा और बाइक से हथियारबंद होकर आए और उनके घर पर हमला बोल दिया।
इलाके में देर तक बनी रही तनावपूर्ण स्थिति
दोनों पक्षों के बीच हुई इस झड़प के दौरान इलाके में काफी देर तक अराजकता की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया और आसपास के क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गंभीरता से छानबीन कर रही है और मामले की जांच जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X