सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   holi special trains extension east central railway amrit bharat express dhanbad pothanur

Bihar: होली के बाद भी रेलवे की बड़ी राहत, स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, धनबाद और अन्य प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली, आनंद विहार, पुणे, लोकमान्य तिलक, चंडीगढ़ सहित कई शहरों के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को मार्च के अंत तक जारी रखा जाएगा।

holi special trains extension east central railway amrit bharat express dhanbad pothanur
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों के संचालन की नई तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिल सकेगी।

Trending Videos

होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया गया है—

  1. गाड़ी संख्या 03293 पटना–नई दिल्ली स्पेशल – 16.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन

  2. गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली–पटना स्पेशल – 17.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन

  3. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर–आनंद विहार स्पेशल – 15.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को

  4. गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार–दानापुर स्पेशल – 16.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को

  5. गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा–आनंद विहार स्पेशल – 16.03.2026 से 30.03.2026 तक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को

  6. गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल – 17.03.2026 से 31.03.2026 तक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार को

  7. गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा–आनंद विहार स्पेशल – 22.03.2026 एवं 29.03.2026 (रविवार) को

  8. गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार–शेखपुरा स्पेशल – 23.03.2026 एवं 30.03.2026 (सोमवार) को

  9. गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक–दानापुर स्पेशल – 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन

  10. गाड़ी संख्या 01144 दानापुर–लोकमान्य तिलक स्पेशल – 11.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रतिदिन

  11. गाड़ी संख्या 01449 पुणे–दानापुर स्पेशल – 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन

  12. गाड़ी संख्या 01450 दानापुर–पुणे स्पेशल – 12.03.2026 से 02.04.2026 तक प्रतिदिन

  13. गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल – 13.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को

  14. गाड़ी संख्या 05220 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार स्पेशल – 14.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को

  15. गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल – 10.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रतिदिन

  16. गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल – 11.03.2026 से 16.03.2026 तक प्रतिदिन

  17. गाड़ी संख्या 05575 सहरसा–आनंद विहार स्पेशल – 11.03.2026 से 25.03.2026 तक प्रत्येक बुधवार को

  18. गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार–सहरसा स्पेशल – 17.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को

  19. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार स्पेशल – 17.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को

  20. गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल – 19.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को

  21. गाड़ी संख्या 06021 पोत्तनूर–बरौनी स्पेशल – 16.03.2026 एवं 23.03.2026 (सोमवार) को

  22. गाड़ी संख्या 06022 बरौनी–पोत्तनूर स्पेशल – 19.03.2026 एवं 26.03.2026 (गुरुवार) को

  23. गाड़ी संख्या 03311 धनबाद–चंडीगढ़ स्पेशल – 10.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को

  24. गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़–धनबाद स्पेशल – 12.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को

  25. गाड़ी संख्या 03639 धनबाद–शकूरबस्ती स्पेशल – 13.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को

  26. गाड़ी संख्या 03640 शकूरबस्ती–धनबाद स्पेशल – 14.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को

  27. गाड़ी संख्या 03309 धनबाद–दिल्ली स्पेशल – 14.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को

  28. गाड़ी संख्या 03310 दिल्ली–धनबाद स्पेशल – 15.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को

धनबाद–पोत्तनूर के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) के बीच अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन 16619/16620 पोत्तनूर–धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह नई ट्रेन बोकारो, रांची, राउरकेला, संबलपुर, टिटिलागढ़, रायगड़ा, विजयवाड़ा, काटपाडी, सलेम और कोयंबत्तूर होते हुए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 मार्च को पोत्तनूर से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन

इस नई ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ 11.03.2026 को पोत्तनूर से गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर–धनबाद उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन 11 मार्च 2026 बुधवार को 17.30 बजे पोत्तनूर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को 07.30 बजे रांची, 08.40 बजे मूरी, 10.00 बजे बोकारो स्टील सिटी, 10.50 बजे चंद्रपुरा, 11.28 बजे कतरासगढ़ और 12.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

वापसी में धनबाद से चलेगी अमृत भारत स्पेशल

वापसी में 14.03.2026 को गाड़ी संख्या 03375 धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल के रूप में यह ट्रेन धनबाद से 14.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 14.25 बजे कतरासगढ़, 14.58 बजे चंद्रपुरा, 15.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 16.40 बजे मूरी, 18.00 बजे रांची और 18.25 बजे हटिया सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16.03.2026 को 11.20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 16619/16620 पोत्तनूर–धनबाद–पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed