फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   I am not Vijay Sinha I am Vijay Bihari Bihar Agriculture Minister statement BJP training camp

Bihar: 'मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी', भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री के बयान ने बटोरी सुर्खियां

Sat, 23 May 2026 06:39 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 23 May 2026 06:39 PM IST
सार

Bihar: लखीसराय में भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण, बूथ सशक्तिकरण और संगठन मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने खुद को 'विजय बिहारी' बताते हुए बिहार की मिट्टी और संस्कृति के प्रति समर्पण की बात कही।

विज्ञापन
I am not Vijay Sinha I am Vijay Bihari Bihar Agriculture Minister statement BJP training camp
कार्यक्रम में मौजूद मंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय के एक निजी होटल के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारती एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


'कार्यकर्ता ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत'
प्रथम सत्र में “गरीब कल्याण योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर बोलते हुए Vijay Kumar Sinha ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल संगठन की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के मजबूत आधार हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हूं। बिहार की मिट्टी, संस्कृति और यहां के लोगों के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहना ही मेरी पहचान है।'उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना, सुशासन, सेवा और जनसमर्पण भाजपा की कार्यशैली की मूल पहचान है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन


भाजपा का इतिहास राष्ट्रवाद की गौरवगाथा: राजेश झा
दूसरे सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा ने 'भाजपा का इतिहास' विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास केवल एक राजनीतिक दल की यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा और वैचारिक संघर्ष की गौरवगाथा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक परंपराओं को आत्मसात कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा केवल दल नहीं, एक विचार परिवार'
तीसरे सत्र में कुमार प्रणव ने 'विचार परिवार' विषय पर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित एक विचार परिवार है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता, अनुशासन और सेवा भावना से ही संभव है।


ये भी पढ़ें: बेतिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, प्रशासनिक टीम पर हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल

बूथ ही संगठन की असली ताकत : डॉ. सियाराम सिंह
चौथे सत्र में बाढ़ के विधायक श्याम सुन्दर सिंह ने कार्यकर्ताओं को 'बूथ प्रबंधन' विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बूथ ही संगठन की वास्तविक शक्ति का केंद्र होता है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed