फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bankipur by election bjp candidate neeraj kumar sinha thanks party leadership development promise

Bihar: बांकीपुर से टिकट मिलने पर नीरज कुमार सिन्हा बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी बन सकता है उम्मीदवार

Sat, 11 Jul 2026 08:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 08:28 PM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
bankipur by election bjp candidate neeraj kumar sinha thanks party leadership development promise
नीरज कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नीरज कुमार सिन्हा ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के दम पर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

टिकट मिलने के समय संगठन के काम में जुटे थे

नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जब उन्हें पार्टी की ओर से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी मिली, उस समय वे मंडल स्तर पर संगठन के कार्य में लगे हुए थे और कार्यकर्ताओं के बीच पर्चियां बांट रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। यही वजह है कि संगठन जमीन पर काम करने वाले एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने में विश्वास करता है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं'

नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति के सामने कोई भी राजनीतिक दल टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि मानकर काम करता है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।


ये भी पढ़ें- सिर्फ सीट भरने नहीं, जनता की लड़ाई लड़ने पहुंचे हैं विधायक'; गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश

बांकीपुर की जनता को परिवार बताया

बांकीपुर की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र का हर नागरिक उनके लिए परिवार का सदस्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बांकीपुर के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे।

'संगठन का अनुशासित कार्यकर्ता हूं'

उन्होंने कहा कि वे खुद को पार्टी का एक अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं। संगठन का हर निर्देश उनके लिए सर्वोपरि है और उसका पालन करना उनका दायित्व है।

ऐतिहासिक जीत का जताया भरोसा

नीरज कुमार सिन्हा ने विश्वास जताया कि भाजपा और एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, बेहतर समन्वय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियां, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों के साथ-साथ बांकीपुर की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के बल पर भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और बांकीपुर में कमल खिलाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed