फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jan suraj former candidate dr manoj kumar singh joins bjp with supporters bihar news

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका! जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने थामा BJP का दामन

Mon, 20 Jul 2026 05:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

Bihar Politics: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों संग बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
jan suraj former candidate dr manoj kumar singh joins bjp with supporters bihar news
मनोज कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि मनोज कुमार सिंह के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।
विज्ञापन


जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन सुराज के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। 
विज्ञापन


'विकास और सुशासन की राजनीति पर भरोसा'
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसकी विचारधारा समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

'डॉ. मनोज के आने से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा'
उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज कुमार सिंह जैसे शिक्षित, प्रतिष्ठित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के भाजपा में आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके साथ जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed