सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   kaimur-bhabua-fake-water-factory-raid-clear-plus-copper-seizure-bihar-news

Bihar News: दिल्ली की कोर्ट के आदेश पर भभुआ में नकली पानी फैक्टरी पर छापेमारी, 70 लाख का माल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कैमूर के भभुआ में दिल्ली कोर्ट के आदेश पर नकली बोतल बंद पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी कर 60-70 लाख रुपये का माल जब्त किया गया और फैक्टरी सील कर दी गई।

kaimur-bhabua-fake-water-factory-raid-clear-plus-copper-seizure-bihar-news
नकली पानी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 कैमूर जिले के भभुआ वार्ड 25 ददरा रोड स्थित धीरज इंटरप्राइजेज पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर शनिवार शाम 5 बजे बड़ी छापेमारी हुई। फैक्टरी में मशहूर क्लियर कंपनी के नाम पर नकली पानी 'क्लियर प्लस कॉपर' के नाम से बनाया और बेचा जा रहा था।
Trending Videos


छापेमारी में करीब 60 से 70 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। मौके से भारी मात्रा में बोतलें और स्टीकर भी जब्त किए गए, जिनकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को गुमराह किया जा रहा था
कार्रवाई के दौरान कंपनी के अधिकृत अधिवक्ता राजन द्विवेदी और उनकी चार सदस्यीय टीम, कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर अधिवक्ता हिमांशु सेहरा और भभुआ थाना पुलिस मौजूद रहे। एनर्जी बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर विवेकानंद ओझा ने बताया कि एक साल पहले कंपनी को सूचना मिली थी कि भभुआ के वार्ड 25 ददरा रोड में क्लियर ब्रांड के नाम से नकली पानी बेचा जा रहा है। नकली पानी को कम दाम पर बेचकर असली क्लियर कंपनी के उत्पाद को दबाया जा रहा था और लोगों को गुमराह किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक अब भी लापता; मेला देखकर लौट रहे थे घर

कुल 70 लाख का सामान जब्त
इसके बाद कंपनी ने दिल्ली कोर्ट में केस दर्ज कराया था। एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी हुई। फैक्टरी मंजू देवी के नाम से पंजीकृत थी और धीरज इंटरप्राइजेज के नाम से चलाई जा रही थी। छापेमारी में बोतल, स्टीकर और तैयार माल समेत कुल 70 लाख का सामान जब्त कर  फैक्टरी सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed