{"_id":"6a7147e7df72dc7a90039b2c","slug":"major-administrative-clash-fir-filed-against-5-suspended-jail-officials-during-handover-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज
Tue, 04 Aug 2026 07:31 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:31 AM IST
सार
पटना के बेउर केंद्रीय कारा में प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद के बाद पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
बेउर केंद्रीय कारा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना स्थित बेउर केंद्रीय कारा में एक बड़ा प्रशासनिक विवाद सामने आया है। जेल अधीक्षक के बुलावे पर प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित सहायक अधीक्षकों के खिलाफ बेउर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस संबंध में फुलवारी शरीफ अनुमंडल के प्रभारी डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें अजय कुमार (उपाधीक्षक), मनीष कुमार ठाकुर (सहायक अधीक्षक), सुश्री शालिनी (सहायक अधीक्षक), श्रीमती कुंदन कुमारी (सहायक अधीक्षक) और अभिषेक (सहायक अधीक्षक) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि निलंबन की कार्रवाई के बाद प्रभार हस्तांतरण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई करते हुए बेउर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें- पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।