फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Minor Argument Escalates Into Violent Clash eight Injured as Groups Fight With Sticks and Stones

Bihar: मामूली विवाद बना जंग का मैदान, दो पक्षों में हिंसक झड़प; लाठी-डंडे और पत्थर चले, आठ अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Minor Argument Escalates Into Violent Clash eight Injured as Groups Fight With Sticks and Stones
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक पर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद दरियापुर चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दो गुटों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप लिया
ग्रामीणों और पीड़ितों के अनुसार, दरियापुर चौक पर रात करीब नौ बजे युवकों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते यह झड़प हिंसक रूप ले गई। दोनों पक्षों से भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और जमकर लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई, लेकिन झगड़ा शांत कराने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। करीब एक घंटे तक चले इस हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना बोले- आवेदन प्राप्त होने की जाएगी उचित कार्रवाई
हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मरांची अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ग्रामीणों का कहना है कि घटना में पूर्व मुखिया और दिवंगत चौकीदार के स्वजनों के बीच भिड़ंत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर मौसमी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थिति को बेकाबू देख उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी घायलों को मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में पहले पक्ष से साजन पासवान, राजन पासवान, ललन पासवान, छोटू कुमार, विभा देवी और कविता कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार और संगीता देवी घायल हुए हैं। इनमें साजन पासवान और राजन पासवान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दो युवकों के बीच तेज गति बाइक चलाने को लेकर नोंकझोंक हुई थी
घटना का कारण पांच दिन पहले हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पांच दिन पहले दो युवकों के बीच बाइक तेज गति से चलाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। घायलों के अनुसार, सोमवार को उसी विवाद की पंचायत के लिए नीतीश पासवान ने साजन और राजन को बुलाया था। वहीं साजन और राजन के परिजनों का आरोप है कि बुलाने के बाद फिर विवाद शुरू हो गया और पहले पक्ष के कई लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


ये भी पढ़ें-  Bihar: बेउर जेल में बड़ा प्रशासनिक विवाद, प्रभार सौंपने पहुंचे पांच निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही साजन और राजन के परिजन बचाने पहुंचे, लेकिन जो भी बीच-बचाव के लिए आया, उसकी भी पिटाई कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में कुल आठ लोग घायल हो गए। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात पर काबू पाते हुए दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed