फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tragedy Strikes Returning Workers Auto-Rickshaw Crashes Into Wall one Dead four Critically Injured

Bihar: काम से लौट रहे मजदूरों पर टूटा दुखों का पहाड़, अनियंत्रित ऑटो की दीवार से टक्कर; एक की मौत व चार गंभीर

Tue, 04 Aug 2026 07:42 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 07:42 AM IST
सार

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में बालू घाट से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों का ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गया। हादसे में मो. सागिर (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Tragedy Strikes Returning Workers Auto-Rickshaw Crashes Into Wall one Dead four Critically Injured
कोइलवर थाना क्षेत्र का पूरा मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूरी कर घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान नगर पंचायत कोइलवर के वार्ड संख्या 6 निवासी मो. सागिर (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में वार्ड संख्या 3 निवासी मो. अलीम (50 वर्ष), कृष्णा राय (35 वर्ष), अनिल राय (35 वर्ष) तथा संतोष राय (40 वर्ष) शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी मजदूर ऑटो से लौट रहे थे घर
मिली जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर बिहटा के एक बालू घाट पर मजदूरी करने के बाद ऑटो से अपने घर कोइलवर लौट रहे थे। इसी दौरान कोइलवर अब्दुल बारी पुल से बाहर निकलते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रशांत किशोर बांकीपुर विधायक; वोकल और साइलेंट- दोनों तरह के वोट से जीते
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोइलवर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान मो. सागिर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed