{"_id":"69c514b6c45b7319ec09ad4d","slug":"mokama-train-robbery-case-solved-accused-arrested-patna-patna-news-c-1-1-noi1474-4092771-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रामपुर डुमरा लूटकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स से बरामद हुए लूटे गए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रामपुर डुमरा लूटकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स से बरामद हुए लूटे गए आभूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
दानापुर-किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा स्टेशन के पास 15 मार्च को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दानापुर-किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा स्टेशन के पास 15 मार्च को कोलकाता-जयनगर ट्रेन में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता के पति ब्रजनन्दन कुमार, जो समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव के रहने वाले हैं, उन्होंने समस्तीपुर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस
घटना के बाद हाथीदह रेल पुलिस को किउल से जानकारी मिली कि रामपुर डुमरा स्टेशन के पास लूट हुई है। इसके बाद जीआरपी हाथीदह, मोकामा आरपीएफ और जीआरपी की विशेष टीम ने मिलकर जांच शुरू की और तकनीकी तरीके से जांच आगे बढ़ाई।
काफी दिनों तक चले जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के लाली बाग, बाजार समिति निवासी पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह सुरेश वर्मा का बेटा है।
ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
एक और आरोपी की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ में पिंटू कुमार ने बताया कि इस घटना में उसके साथ लखीसराय के वंशीपुर का रहने वाला राजकुमार भी शामिल था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी पिंटू की निशानदेही पर सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुबोध प्रसाद वर्मा के पास से लूटे गए आभूषण और कुछ नकद बरामद किए हैं। पिंटू ने बताया कि उसने लूट का सामान दुकानदार को 28 हजार रुपये में बेच दिया था। दुकानदार ने भी यह बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने इस मामले में ज्वेलर्स दुकानदार सुबोध प्रसाद वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बेचे गए आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले को लेकर रेल एसपी पीसी आगे विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
Trending Videos