सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   murder accused shot dead due to old enmity rohtas police investigation bihar news

Murder News: हत्या के आरोपी की बिहार में गोली मारकर हत्या, जमानत पर छूटे शख्स को घेरकर मारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Murder News: रोहतास जिले के बभनगांवा गांव में 45 वर्षीय दीपू साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पहले एक हत्या मामले में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।  

murder accused shot dead due to old enmity rohtas police investigation bihar news
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगांवा गांव में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बड़की करपूरवा वार्ड नंबर 29 निवासी 45 वर्षीय दीपू साह के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश में हुई इस हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक पहले हत्या का आरोपी था

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनगांवा गांव में दो वर्ष पूर्व जमीन और पैसों के विवाद को लेकर सरोज पासवान नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक दीपू साह भी आरोपी था और लगभग छह महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात अपराधियों ने दीपू साह की गोली मारकर हत्या की। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब नौ बजे जब दीपू साह अपने घर लौट रहे थे, तभी प्रिंस कुमार, राकेश कुमार, विंध्याचल कुमार, पप्पू पासवान और गुड्डू पासवान ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी बड़की करपूरवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रेमिका को गोली मारने के बाद आत्महत्या, मगर खोखा मिला न हथियार; बिहार पुलिस इसे क्या मानेगी?

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसपी के अनुसार, पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई सबूत जुटाए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed