सब्सक्राइब करें

Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Nalanda News: दीपू कुमार कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से अपने घर लौटा था। शनिवार की शाम उसके दोस्तों ने फोन कर उसे बुलाया, फिर कुछ देर बाद दीपू अपने घर के बाहर मृत मिला। परिजनों ने दोस्तों पर नशा देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Nalanda News: Young man dies under suspicious circumstances, friends accused of murder by drugging; road Jam
मृतक दीपू कुमार - फोटो : अमर उजाला

नालंदा शहर के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय शर्मा के पुत्र दीपू कुमार उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके दोस्तों पर नशा देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने रामचंद्रपुर में सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।


 
हैदराबाद से लौटा बेटा, मौत के बाद छा गया मातम
जानकारी के मुताबिक, दीपू कुमार 20 मई को हैदराबाद से लौटा था। वह वहां एक पेंट कंपनी में काम करता था। घर लौटने के कुछ ही दिनों बाद उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। दीपू की मां मंजू देवी ने बताया कि शनिवार की शाम बेटा एक मोबाइल लेकर घर आया था, जिसे उसके दोस्तों ने पांच हजार रुपये में बेचने के लिए कहा था। उन्होंने मोबाइल लेने से मना किया और लौटाने की बात कही, जिस पर दीपू मोबाइल लेकर चला गया और कुछ देर बाद फिर लौटा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए हवलदार सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन; 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
 
 

Trending Videos
Nalanda News: Young man dies under suspicious circumstances, friends accused of murder by drugging; road Jam
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों का फोन कॉल बना आखिरी बुलावा
मंजू देवी के अनुसार, जब वह बेटे को मोबाइल को लेकर डांट रही थीं, तभी दोस्तों का फोन आया और दीपू को बाहर बुला लिया गया। इसके कुछ समय बाद आसपास के लोगों ने देखा कि दीपू घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा है। जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, सड़क जाम कर जताया विरोध
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रामचंद्रपुर के पास टायर जलाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nalanda News: Young man dies under suspicious circumstances, friends accused of murder by drugging; road Jam
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों का आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला नशे के ओवरडोज से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar: परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी नहीं देने पर ऐसा हुआ
 
‘दोस्तों की हो तत्काल गिरफ्तारी’
दीपू के परिजनों का कहना है कि उसके दोस्तों ने उसे जानबूझकर नशा कराया और फिर उसकी हत्या कर दी। उनका आरोप है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित हो सकती है। वे दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed