सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   NDA MLA meeting jdu party Vijay Chaudhary residence Nitish kumar reached Rajya Sabha Election 2026 patna bihar

Rajya Sabha Election: मंत्री विजय चौधरी के यहां NDA विधायकों की बैठक, सीएम नीतीश भी पहुंचे; संजय झा क्या बोले?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 15 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे। शाम में आज उनके आवास पर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कल होने वाले राज्यसभा के चुनाव के लिए किया गया है।

NDA MLA meeting jdu party Vijay Chaudhary residence Nitish kumar reached Rajya Sabha Election 2026 patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्यसभा के चुनाव के पहले आज शाम में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस संबंध में संजय झा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में पांचों सीट पर जीत मिले इसके लिए अब जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी के आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election : बिहार की 5 सीटों पर जीत के लिए एनडीए का फॉर्मूला तय; कहां-कैसी बैठक में क्या तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खेमा में चल रही हैं बैठकें 
 सोमवार को राज्यसभा के पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए राजधानी पटना में सुबह से सियासती हलचल देखी गई। एक तरफ एनडीए अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सुबह से ही लगातार बैठक कर रही है वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन यानी मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने सारे विधायकों को एक निजी होटल में बुलाकर गहन बैठक कर रहे हैं। बताया तो यह जा रहा है कि यह सभी विधायक आज रात में इसी होटल में रुकेंगे। और फिर कल होटल से ही सीधे मतदान करने निकलेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार का 'लव-कुश' दांव, क्या सम्राट ही बनेंगे बिहार के उत्तराधिकारी? क्या कहा शिवानंद तिवारी ने

क्या होगा बैठक में ?
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के आवास पर अब बैठक शुरू होने जा रही है। बैठक में राज्यसभा के चुनाव और वोटिंग को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बताया जा रहा है कि एनडीए के कई विधायक ऐसे हैं जिन्होंने पूर्व में कभी भी राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं किया है। इसी कारण उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए मॉक वोटिंग कराई जाएगी, ताकि मतदान करने समय किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न हो सके। यानी किसी भी सूरत में मतदान के रद्द होने की संभावना न हो सके। मॉक पोल समाप्त होने के बाद शाम विजय कुमार चौधरी के आवास पर विधायकों के लिए डिनर होना है। बताया जा रहा है कि विजय चौधरी के आवास पर राज्यसभा चुनाव की 
 अंतिम चर्चा होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed