सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PM Modi Bihar Visit: PM Narendra Modi election rally in Saharsa, BJP, NDA, election campaign

PM Modi Rally: पीएम मोदी बोले- राजद-कांग्रेस ने बिहार का विनाश किया, जंगलराज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Nov 2025 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे के दूसरे दिन सहरसा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। कहा कि मैं भारत की बेटी को बधाई देता हूं। यह विजय भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। 

PM Modi Bihar Visit: PM Narendra Modi election rally in Saharsa, BJP, NDA, election campaign
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अब विकास की रफ्तार को हमें मिलकर तेज करता है। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार। बिहार में फिर से सुशासन सरकार। बिहार की पहचान ज्ञान से भी है और नारी सम्मान से भी है। बिहार हमेशा से ही नारी शक्ति का सशक्त स्थान रहा है। माता सीता, देवी भारती, विदुषी गार्गी जैसी माताएं हमारी प्रेरणाएं। नारी शक्ति की इस सशक्त भूमि से मैं भारत की बेटियों को बधाई देता हूं। भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता है। 25 साल बाद दुनिया को नया विश्व विजेता मिला है। यह गौरव भारत की बेटियों ने पूरे देश को दिया है। आइए मिलकर हम उनका सम्मान करें। यह विजय सिर्फ खेल के मैदान तक नहीं है। यह भारत की बेटियों के नए आत्म विश्वास का प्रतीक है। भारत की बेटियों पर मुझे और देश वासियों को गर्व है। मैं चैंपियन बेटियों के माता-पिता को भी नमन करता हूं।

Trending Videos


'आज हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी बेटियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं। सीमा पर देश की रक्षा कर रही हैं। हमारी देश की महिला वैज्ञानिक आज अंतरिक्ष अभियानों में भूमिका निभा रही है। देश में एक लाख 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। इनमें से 70 हजार से अधिक में महिलाएं आगे हैं। नारी का सम्मान बढ़ाना, उनकी गरिमा की रक्षा, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना। हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहन-बेटियों से कहूंगा कि आप सतर्क रहिए। जंगलराज वाले आपको दी जाने वाली मदद को रोकना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक नाता नहीं है। एनडीए की पहचान विकास से है और राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राजद और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती'
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को विकास की भाषा समझ ही नहीं आती है। इन्होंने केवल बिहार का विनाश किया। इनके शब्दकोश में कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन जैसे शब्द भरे पड़े हैं। जंगलराज की पाठशाला में इन्होंने यही सीखा है। जंगलराज में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं थे। दलित, पिछड़ों, अति पिछड़ों के साथ क्या-क्या नहीं होता था। हमारे सहरसा के बहादुर डीएसपी सत्यपाल सिंह जंगलराज वालों को ठीक कर रहे थे। उनपर नकेल कस रहे थे। यह बात पटना में बैठे राजद के आकाओं को पसंद नहीं आई। इसकी कीमत जंगलराज वालों को जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं जिन लोगों ने ईमानदार डीएसपी की हत्या करवाई, उसे खुला छोड़ दिया गया। आज विकास की बातें जंगलराज वालों को अच्छी नहीं लगती। यह लोग सड़कें नहीं बनाते थे। यह लोग सड़क बनाने वालों को उठा लेते थे। ठेकेदार की हत्या करवा देते थे। ठेकेदार, व्यापारी आम लोग डर के साये में जीते थे। सहरसा, मधेपुरा, सुपौल में अपराध और अपहरण की मंडियां लग गईं। नीतीश कुमार की सरकार ने जंगलराज को हटाकर बिहार को सुशासन में बदला। 

राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, यह बातें कहीं
पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के नामदार जमीन से भी कटे हुए हैं। यह लोग भांति-भांति के सपने भले देखते हों। अब कांग्रेस के नामदार लोगों को कह रहे हैं जब दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो बिहार में नालंदा जैसी विश्वविद्यालय बनेगी। जब केंद्र में राजद और कांग्रेस की सरकार 10 साल तक भी यही कहते थे कि नालंदा में विश्वविद्यालय बनाएंगे। यह लोग सिर्फ 20 करोड़ देकर भूल गए। इतने में तो गांव में भी एक स्कूल नहीं बनती। जब आप एनडीए सरकार को मौका दिया। हमने नालंदा विश्वविद्यालय बनाने के लिए 2000 रुपये दिए। दो हजार करोड़ लगाकर हमलोगों नालंदा विश्वविद्यालय का शानदार कैंपस बनाया। यहां पर 21 से ज्यादा विदेशों के छात्र पढ़ रहे हैं। जिन लोगों ने स्कूल-कॉलेज में ताले लगा दिए। जिन लोगों के राज में ग्रेजुएशन करने में पांच साल लग जाते थे, वह आज बिहार में शिक्षा पर ज्ञान दे रहे हैं। मैं आपलोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बिहार में शिक्षा का गौरव फिर से लौटेगा। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले दुनियाभर में घूमते हैं। लेकिन, इन्हें राम मंदिर जाने का समय नहीं मिलता है। भगवान राम से अगर तकलीफ है तो वहां निषाद राज जी और सबरी माता और वाल्मिकी जी के मंदिर में माथा टेक कर आ जाओ। राजद और कांग्रेस का परिवार का दुनिया भर के त्योहार मनाते हैं। विदेश त्योहार मनाने पर इन्हें मजा आता है। लेकिन, अब छठ महापर्व मनाने में इन्हें शर्म आती है। छठी मैया का इनलोगों ने अपमान किया। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वाले आपस में ही लड़ाई लड़ रहे हैं। 

'कोसी महासेतु को राजद-कांग्रेस वालों ने लटकाया'
कोसी महासेतु रेल महासेतु का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी। 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी। यहां के लोगों ने राजद को साफ कर दिया। इस कारण राजद वालों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह इतना गुस्सा हुए कि बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए। दिल्ली की सरकार में बैठकर राजद वालों ने बिहार की जनता से बदला लेना शुरू कर दिया। जितने प्रोजक्ट बिहार की भलाई के लिए थे, सारा पैसा रोक दिया। सारे प्रोजेक्ट पर ताला लगा दिया। कोसी महासेतु प्रोजेक्ट को रोक दिया। 2014 में आपने एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनाई। आपने सेवा का मौका दिया। मैंने नए सिरे से कोसी महासेतु की फाइल मंगाई। आखिरकार 2020 में एनडीए सरकार ने बिहार को यह पुल बनाकर सौंप दिया। राजद और कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण बिहारवासियों को बहुत कुछ भुगतना पड़ा है। कोसी महासेतु के कारण 300 किलोमीटर का सफर 30 किलोमीटर का हो गया। आज कोसी के लोग आसानी से आवागमन करते हैं। अब हम कोसी नदी पर ही देश का सबसे लंबा पुल बना रहे हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बाढ़ रोकने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं बनाईं। यह पैसा कोसी बेसिन में बाढ़ नियंत्रण के लिए काम करेगा। हम सिर्फ पूर्वी कोसी को ही नहीं बल्कि पश्चिमी कोसी को भी नया जीवन दे रहे हैं। एनडीए ने बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ा संकल्प लिया है। पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की विकास योजनाओं को गिनाएं। 

'आपका पहला वोट सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा के लोग वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने साथियों के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। इस बार मेरे बहुत से बेटे-बेटियां पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने याद किया कि जब मैंने जीवन में पहली बार वोट डाला था, तो मन में बस एक ही इच्छा थी। मेरा वोट बेकार न जाए। और मुझे खुशी है कि मेरा वोट सफल रहा। पीएम ने कहा कि आपका पहला वोट सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए। आपका वोट एनडीए की सरकार को और मजबूत करेगा। याद रखिए पहले मतदान फिर जलपान। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed