सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   pm narendra modi bihar cm nitish kumar statement on nalanda temple bihar stampede compensation amount

Bihar Stampede: भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को आठ लाख कहां-कैसे मिलेंगे? पीएम मोदी सहित किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Aditya Anand Updated Tue, 31 Mar 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Nalanda Temple Stamede : बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में भगदड़ के कारण हुई मौतों ने पटना से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर फैला दी। पीएम मोदी ने भी दु:ख जताया। अलग-अलग जगहों से मुआवजा राशि का एलान किया गया।

pm narendra modi bihar cm nitish kumar statement on nalanda temple bihar stampede compensation amount
शीतला मंदिर हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने के कारण नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं आठ लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। राज्य सरकार ने मरने वालों के परिजनों को छह लाख और केंद्र सरकार ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। मरने वालों के परिजनों को नालंदा जिला प्रशासन सहायता राशि उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से टीम को निर्देश दे दिया गया है। 

Trending Videos


जानिए पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के नालंदा जिले में हुई यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने छह लाख देने का एलान किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुये भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रूपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुये है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीने कहा कि आज नालंदा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ की अत्यंत दुःखद घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन एवं कई के घायल होने का समाचार हृदय को व्यथित करने वाला है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन घड़ी में पूरा देश शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा जानिए
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नालंदा के मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जानिए कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed