सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   protest against municipal corporation sasaram over drinking water problem rohtas bihar news

Bihar: भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या को लेकर नगर निगम का घेराव, मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohtas News: सासाराम में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर लोगों ने नगर निगम का घेराव किया। मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पानी व्यवस्था नहीं सुधरने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
 

protest against municipal corporation sasaram over drinking water problem rohtas bihar news
नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर सासाराम में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। नगर निगम सासाराम के कई वार्डों में बीते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। गर्मी के मौसम में जहां लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं शहरवासी पानी पीने तक को तरस रहे हैं।

Trending Videos

 
हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल है, लेकिन इन इलाकों में भी पाइपों से गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसके कारण लोग गंदे पानी से ही घरेलू कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नगर निगम कार्यालय का घेराव
नगर निकाय क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर शहरवासियों ने सोमवार को भाकपा माले के बैनर तले नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारी मेयर काजल कुमारी एवं नगर आयुक्त विकास कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने स्वच्छता के नाम पर लूट बंद करने, पेयजल समस्या दूर करने, पानी नहीं तो कुर्सी छोड़ो और लूट का गठजोड़ नहीं चलेगा जैसे नारे लगाए।
 
कई वार्डों में लंबे समय से पानी की समस्या
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कामरेड अशोक बैठा ने कहा कि भीषण गर्मी में भी नगर निकाय क्षेत्र के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है, जबकि कुछ क्षेत्रों में आज तक पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। इससे परेशान होकर लोग शहर छोड़कर जाने को मजबूर हैं।

नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करते लोग
 
प्याऊ लगाकर दिखावे का आरोप
अशोक बैठा ने आरोप लगाया कि मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा शहर के कुछ स्थानों पर प्याऊ रखकर केवल तस्वीरें खिंचवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी एसी कमरों में बैठकर आराम कर रहे हैं, जबकि आम जनता पानी के लिए परेशान है।

पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल
 
मेयर से पूछे गए कई सवाल
विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक बैठा ने मेयर काजल कुमारी से कई सवाल भी उठाए। उन्होंने पूछा कि जनता से किए गए वादों को क्या पूरा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है और गैर संवैधानिक तरीके से टैक्स वसूलने का कार्य एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया है।
 
मजदूरी कटौती का भी आरोप
प्रदर्शन के दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि टैक्स में कमीशनखोरी के साथ-साथ सफाई कर्मियों की मजदूरी में भी कटौती की जा रही है। इन आरोपों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से जवाब मांगा।
 
कामरेड अशोक बैठा ने चेतावनी दी कि भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था जल्द-से-जल्द सुनिश्चित की जानी चाहिए, अन्यथा नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी। फिलहाल शहर में पानी संकट को लेकर जन असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed